Who Won Yesterday’s Cricket Match, PAK vs USA T20 WC 2026: कल का मैच कौन जीता? Highlights और Result

Published : Feb 11, 2026, 12:23 AM IST

Pakistan vs USA T20 World Cup 2026 Yesterday Match Result: पाकिस्तान बनाम अमेरिका के टी20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हे और हाइलाइट्स यहां जानें।

PREV
15

पाकिस्तान ने अमेरिका को हराया

T20 वर्ल्ड कप 2026 में कल कोलंबो के SSC स्टेडियम में पाकिस्तान और अमेरिका के बीच 12वां मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने अमेरिका को 32 रनों से हराकर जीत दर्ज की। यह पाकिस्तान की टूर्नामेंट में दूसरी जीत और अमेरिका की दूसरी हार रही।

25

पाकिस्तान की बैटिंग की धमाकेदार शुरुआत

पाकिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। पूरी टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 41 गेंदों में 73 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे। नंबर चार पर आए बाबर आजम ने 32 गेंदों में 46 रन बनाए। शादाब खान ने 12 गेंदों पर 30 रन जोड़कर पारी को मजबूती दी। बाकी बल्लेबाज इस पारी में दो अंकों का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।

35

USA की चुनौती और शुभम रंजने की धमाकेदार पारी

टारगेट का पीछा करते हुए अमेरिका ने भी अच्छी शुरुआत की। पहले विकेट के लिए शयान जहांगीर और एंड्रीज़ गौस ने 42 रन जोड़े। लेकिन जल्द ही लगातार विकेट गिरने लगे। शुभम रंजने ने 30 गेंदों में 51 रन की शानदार पारी खेली। वहीं शयान जहांगीर ने 34 गेंदों में 49 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज जैसे मिलिंद कुमार और एंड्रीज गौस ने कुछ योगदान दिया, लेकिन टीम को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा सकें।

45

पाकिस्तान की गेंदबाजी ने बनाई जीत की राह आसान

पाकिस्तान की तरफ से उस्मान तारिक ने तीन विकेट लिए। इसके अलावा शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने भी अहम विकेट झटके। यूएसए की तरफ से शैडली वैन शाल्कविक ने चार विकेट लिए और शानदार गेंदबाजी की, लेकिन टीम के लिए यह जीत काफी नहीं रही।

55

पाकिस्तान ने पिछली हार का बदला लिया

यह मुकाबला खास इसलिए भी था, क्योंकि पाकिस्तान ने दो साल पहले टी20 वर्ल्ड कप (T20 WC 2024) में अमेरिका से मिली हार का बदला ले लिया। अमेरिका ने उस मैच में पाकिस्तान को हराया था।

Read more Photos on

Recommended Stories