ODI World Cup 2023: पाक के पूर्व क्रिकेटर ने क्यों कहा-'कोई मैच न जीतने पाए पाकिस्तानी टीम'

Published : Oct 26, 2023, 03:17 PM IST
ind vs pak

सार

वनडे वर्ल्डकप 2023 में लगातार तीन हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच पाकिस्तान के पुराने स्टार खिलाड़ियों ने अपनी टीम पर जमकर भड़ास निकाली है। 

ODI World Cup 2023 PAK. 1992 में विश्वकप जीत चुकी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम इस वक्त बुरे दौरे से गुजर रही है। वनडे वर्ल्डकप 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम लगातार तीन मैच गंवा चुकी है और टूर्नामेंट से बाहर जाने का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान को आगे का सफर तय करना है तो बाकी बचे सभी 4 मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। पाकिस्तान की टीम भारत से हारने के बाद जब अफगानिस्तान से हार गई तो पूर्व क्रिकेटर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। कई क्रिकेटर्स ने तो यहां तक कह दिया कि पाकिस्तान के लिए यही अच्छा होगा कि वे अब कोई भी मैच न जीतें।

कामरान अकमल ने पाक टीम को क्या कहा

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर और बल्लेबाज कामरान अकमल ने पाक टीम के लिए कहा कि अच्छा होगा कि वे कोई भी मैच न जीतें। पाक टीम के सेलेक्टर रह चुके अकमल ने कहा कि हशमतुल्लाह शाहिदी की अगुवाई वाली अफगानिस्तान इस वक्त विश्व क्रिकेट में उभरती हुई ताकत बन गई है। अफगानिस्तान के खिलाफ मिली हार पाकिस्तान को लंबे समय तक खलेगी। कामरान अकमल ने मीडिया इंटरव्यू के दौरान कहा कि अगर आप पाकिस्तान क्रिकेट में सुधार करना चाहते हैं, तो सबसे अच्छी बात यह होगी कि अब वे कोई मैच न जीते। अगर वे फॉर्म में आना शुरू कर देंगे, तो वही चीजें फिर से दोहराएंगे। इस पर एंकर ने कहा कि आप क्या कह रहे हैं, हम पाकिस्तान को हारता नहीं देख सकते हैं। इस पर कामरान ने कहा कि यह हारने के बारे में नहीं है। इस तरह से उनका अहंकार खत्म हो जाएगा।

बाबर आजम की हो रही है जमकर खिंचाई

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन के लिए कप्तान बाबर आजम और अन्य खिलाड़ियों की आलोचना की है। रिपोर्ट्स की मानें तो आकिब जावेद ने कहा कि बाबर की जगह शाहीन शाह अफरीदी को सफेद गेंद के फॉर्मेट में पाकिस्तान का कप्तान बनना चाहिए। पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि शाहीन पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य के लिए सबसे अच्छा दांव है। बाबर खुद को सफेद गेंद फार्मेट में कप्तान साबित करने में विफल रहे हैं। आकिब पीएसएल टीम लाहौर कलंदर्स के निदेशक और मुख्य कोच हैं। उस टीम के लिए शाहीन, हारिस रऊफ, फखर जमान और अब्दुल्ला शफीक खेलते हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ इनमें से कई प्लेयर्स को मौका नहीं दिया गया।

यह भी पढ़ें

ENG vs SL ODI CWC 2023: विश्वकप में 24 साल से नहीं हारा श्रीलंका, जानें मैच प्रिव्यू-प्लेइंग XI

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 12 April 2026, आज सुपर संडे में 2 बड़े मैच, रोहित-विराट आमने-सामने, देखें पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday IPL Match 11 April 2026: CSK vs DC and PBKS vs SRH Result, कल का मैच कौन जीता? देखें Highlights