BCCI-PCB Meeting: श्रीलंका से शिफ्ट होगा एशिया कप? PCB ने जय शाह से की यह गुजारिश

Published : Sep 04, 2023, 05:36 PM ISTUpdated : Sep 04, 2023, 05:37 PM IST
roger binny

सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के प्रेसीडेंट रोजर बिन्नी और वाइस प्रेसीडेंट राजीव शुक्ला पाकिस्तान पहुंच चुके हैं। वहां पर दोनों अधिकारी पीसीबी ऑफिशियल्स के साथ डिनर करेंगे। 

BCCI-PCB Meeting. बीसीसीआई चीफ रोजर बिन्नी और राजीव शुक्ला अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान पहुंच चुके हैं। दो दिन के दौरे पर पहुंचे इन अधिकारियों का कहना है कि वे सिर्फ क्रिकेट पर चर्चा के लिए पाकिस्तान पहुंचे हैं। एशिया कप का मैच देखने के अलावा बीसीसीआई के अधिकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों के साथ डिनर भी करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में देखेंगे मैच

रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई चीफ रोजर बिन्नी और राजीव शुक्ला पाकिस्तान के लाहौर स्थित गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में 5 सितंबर का मैच देखेंगे। यह मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाना है। इसके बाद वे पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच भी मैच देख सकते हैं। इस दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों के साथ बीसीसीआई कई मुद्दों पर चर्चा करेगा।

क्या श्रीलंका से शिफ्ट होगा एशिया कप

इस दौरे के बीच ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ जका अशरफ ने कहा है कि श्रीलंका में लगातार हो रही बारिश की वजह से मैचों पर असर पड़ा है। इसलिए हम एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसीडेंट और बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह से कहना चाहेंगे कि बारिश के कारण एशिया कप के मैच शिफ्ट कराए जाएं। यही सवाल जब जय शाह से किया गया तो उन्होंने भी कहा कि इसके बारे में सोचा जा सकता है।

क्या डिनर डिप्लोमेसी से पिघलेगी रिश्तों पर पड़ी बर्फ

जानकारी के लिए बता दें कि 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों का यह पहला पाकिस्तानी दौरा है। इस दौरान बीसीसीआई और पीसीबी अधिकारियों के बीच डिनर का दौर भी चलेगा। माना जा रहा है कि इस डिनर डिप्लोमेसी के दौरान कई जटिल मुद्दों पर कोई आम सहमति बन सकती है।

यह भी पढ़ें

कैसे जडेजा ने नेपाली खेमे में मचाई खलबली? 4 ओवर में झटके 3 विकेट- WATCH VIDEO

PREV

Recommended Stories

IPL Mega Auction: IPL टीमों की बढ़ी टेंशन! खिलाड़ियों ने रखी 40 करोड़ की शर्त, एक ने तो कप्तानी भी मांगी
Virat Kohli Retirement: संन्यास से पहले विराट कोहली का बड़ा टारगेट, इन 5 रिकॉर्ड्स पर है नजर