पाकिस्तान सुपर लीग: इंटरव्यू के बीच प्रेजेंटर को निकालनी पड़ी छतरी, Watch Video

Published : Apr 03, 2026, 05:59 PM IST
Pakistan super league rain viral video

सार

PSL 2026 में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बॉल टैम्परिंग आरोपों और खराब परिस्थितियों के बीच कराची किंग्स की जीत के बाद आजम खान का बारिश वाला इंटरव्यू और डेविड वॉर्नर का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Pakistan Super League: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 इस समय खेल से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में है। एक तरफ जहां लीग शुरू होने के हफ्तेभरके अंदर ही कई विदेशी खिलाड़ियों ने इसमें खेलने से मना कर दिया, वहीं दूसरी ओर फखर जमान, शाहीन शाह आफरीदी और हैरिस रऊफ जैसे खिलाड़ियों पर बॉल-टैम्परिंग के आरोप भी लगे हैं। इतना ही नहीं पीएसएल पर खेल की परिस्थितियों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, जिसके चलते सोशल मीडिया पर इस लीग को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई है।

जब इंटरव्यू के बीच प्रेजेंटर को निकालना पड़ा छाता

गुरुवार को कराची किंग्स ने रावलपिंडी के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की। हालांकि, यह मैच भी अपने खेल से ज्यादा कुछ अजीब और मजेदार पलों के कारण चर्चा में आ गया। मैच के बाद आजम खान को उनकी 34 गेंदों में 74 रनों की शानदार पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। जब वह ब्रॉडकास्टर के साथ इंटरव्यू दे रहे थे, तभी अचानक बारिश शुरू हो गई। इस वजह से इंटरव्यू बीच में ही रुक गया और प्रेजेंटर को जल्दी से छाता लाने के लिए भागना पड़ा।

सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

इसी दौरान कार्लोस ब्रेथवेट ने आजम खान के ऊपर छाता पकड़ लिया, ताकि इंटरव्यू जारी रह सके। यह दिलचस्प और मजेदार वाकया सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने इस पर जमकर मीम्स बनाए। फैंस ने इस पल को काफी मजेदार बताया और अलग-अलग अंदाज में इसे शेयर किया। एक यूजर ने लिखा- पाकिस्तान में कुछ भी हो सकता है।

डेविड वॉर्नर से जुड़ा अजीब पल भी आया सामने

इसी मैच के दौरान डेविड वॉर्नर से जुड़ा एक और अजीब पल देखने को मिला। वॉर्नर ने कराची किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 46 गेंदों में 50 रन बनाए और 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने की मजबूत नींव रखी। लेकिन मैच खत्म होने के बाद वह अपने कुछ साथियों के साथ एक अजीब-सी बातचीत में उलझ गए। स्थिति को संभालने के लिए टीम डायरेक्टर हैदर अजहर को बीच में आना पड़ा।

सोशल मीडिया पर सवाल-जवाब, वॉर्नर ने दी सफाई

इस घटना के बाद एक फैन ने सोशल मीडिया पर हैदर अजहर से पूछा कि आखिर वहां क्या हो रहा था। हालांकि, इस सवाल का जवाब खुद डेविड वॉर्नर ने दिया। फैन ने लिखा, “यहां क्या बातचीत चल रही थी @HaiderAzhar? शानदार जीत, अल्हम्दुलिल्लाह। इंशाअल्लाह, इस सीजन में हमें कोई नहीं रोक सकता।” इस पर वॉर्नर ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने हैदर अजहर से कहा था कि वे पहले जाकर विरोधी टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाएं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Ananya Birla Pics: RCB की नई 'मालकिन' की तस्वीरें वायरल, खूबसूरती देख फैन्स घायल!
IPL 2026: ऑरेंज कैप और पर्पल कैप पर किस क्रिकेटर का कब्जा? पॉइंट्स टेबल में राजस्थान का राज