पंजाब किंग्स का रिटेंशन मोड ऑन, मैक्सवेल-कुलदीप सहित ये 4 खिलाड़ी टीम से आउट

Published : Nov 15, 2025, 11:45 AM IST
Punjab kings released Glenn Maxwell

सार

IPL 2026 Retention: आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होना है। उससे पहले पंजाब किंग्स ने रिटेंशन मोड एक्टिवेट कर लिया है। फ्रेंचाइजी इन ए ग्लेन मैक्सवेल सहित कुल 4 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 

Punjab King Release Update, IPL 2026 Retention: आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स एक्शन मोड में आ चुकी है। 15 नवंबर को सभी आईपीएल टीमों को अपने-अपने खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करके रिटेंशन लिस्ट जारी करना है। उससे पहले पंजाब ने ग्लेन मैक्सवेल सहित तीन चार खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। रिलीज से पहले मैक्सवेल के लेकर यह कयास भी लगाया जा रहे थे कि उन्हें बाहर होना ही होगा। पिछला सीजन उनका बेहद ही खराब रहा था और बीच में ही चोटिल होकर वह बाहर भी हो गए थे। उनके साथ-साथ आरोन हार्डी, कुलदीप सेन और विष्णु विनोद को भी बाहर किया गया है।

पिछले सीजन 50 रन भी नहीं बना पाए थे मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल के लिए सबसे खराब साल आईपीएल के इतिहास में पिछला सीजन ही रहा है, जहां उन्होंने 50 रनों का आंकड़ा भी पूरे नहीं किए। पंजाब किंग्स की टीम ने उन्हें सात बार खेलने का मौका दिया, लेकिन सिर्फ 48 रन ही बना पाए। उनके इस घटिया प्रदर्शन के बाद लगातार आलोचना भी सोशल मीडिया पर होने लगी। इतना ही नहीं, एक तो उनका फॉर्म खराब चल रहा था और ऊपर से उनकी उंगली में चोट लग गई, जिसके चलते टूर्नामेंट से भी बाहर हो गए। उनके बाहर जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के ही एक और गेंदबाज ऑलराउंडर मिचेल ओवन को शामिल किया गया। हालांकि, उसके बावजूद पंजाब की टीम फाइनल तक जरूर पहुंची थी, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाई।

और पढ़ें- आईपीएल 2026 रिटेंशन: सभी 10 टीमों में किसके पर्स में है ज्यादा पैसा?

बिना कोई मैच खेले हार्डी हो गए रिलीज

ग्लेन मैक्सवेल के अलावा एक और कंगारू खिलाड़ी आरोन हार्डी को पंजाब किंग्स ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आईपीएल 2025 के मेगा एक्शन में उन्हें 1 करोड़ 25 लाख रुपए देकर फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जोड़ा था, लेकिन एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला। अब बिना कोई मैच खेल ही उन्हें टीम ने बाहर कर दिया है और उनकी जगह कोई नए खिलाड़ी खिलाने की योजना बनाई जा रही है। हार्डी के अलावा दो भारतीय खिलाड़ियों को भी बाहर किया गया है।

कुलदीप और विष्णु विनोद भी बाहर

दो ऑस्ट्रेलियाई के अलावा दो भारतीय खिलाड़ियों को भी पंजाब किंग्स द्वारा रिलीज किया गया है। लिस्ट में तेज गेंदबाज कुलदीप सेन और विकेटकीपर व बल्लेबाज विष्णु विनोद का नाम शामिल है। दोनों युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आज तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। कुलदीप के अलावा विष्णु भी पूरे सीजन टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेल पाए। टीम की संतुलित प्लेइंग इलेवन होने के चलते दोनों खिलाड़ियों को खेलने का मौका नहीं मिला और अब आईपीएल 2026 से पहले बाहर भी कर दिया गया है। 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाले ऑक्शन में पंजाब की टीम इन खाली जगह को भरना चाहेगी।

और पढ़ें- इस दिन इस जगह होगा IPL 2026 मिनी ऑक्शन, जानें पूरी डिटेल्स

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ: वेलिंगटन में बारिश ने बढ़ाई फैंस की टेंशन, फैंस बोले- RO-KO का बल्ला आज मचाएगा तूफान
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बारिश के चलते सिर्फ इतने ओवर का होगा मैच