क्यों काट दी गई रायपुर स्टेडियम की बिजली? आज होना है भारत-ऑस्ट्रेलिया का चौथा T20 मैच

Published : Dec 01, 2023, 01:10 PM ISTUpdated : Dec 01, 2023, 01:20 PM IST
raipur stadium

सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 01 दिसंबर को खेला जाना है। लेकिन चौंकाने वाली बात है कि इस स्टेडियम में बिजली ही नहीं है। 

India vs Australia T20. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 01 दिसंबर को खेला जाना है। लेकिन चौंकाने वाली बात है कि इस स्टेडियम में बिजली ही नहीं है।

IND vs AUS T20: रायपुर में चौथा मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मैच रायपुर में खेला जाना है लेकिन इस महत्वपूर्ण मैच से पहले स्टेडियम की बिजली ही गुल हो गई है। इसका कारण यह है कि 2009 से स्टेडियम का बिजली बिल ही नहीं जमा किया गया है। स्टेडियम पर करीब 3.16 करोड़ रुपए का बिजली बिल बकाया है। यही वजह है कि यहां करीब 5 साल पहले से ही बिजली काट दी गई है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के रिक्वेस्ट पर एक टेंपररी कनेक्शन दिया गया है लेकिन यह सिर्फ दर्शकों की गैलर और बॉक्स को ही कवर करता है। माना जा रहा है कि आज के मैच की फ्लडलाइट्स जेनरेटर से जलाए जाएंगे।

क्या कहते हैं स्थानीय अधिकारी

रायपुर रूरल सर्किल के इनचार्ज बताते हैं कि क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी ने टेंपररी कनेक्शन की क्षमता बढ़ाने के लिए आवेदन किया है। बताया कि पहले इसकी क्षमता 200 केवी की थी जिसे बढ़ाकर 1000 केवी किया गया है। इसे मंजूरी तो मिल गई है लेकिन अभी तक काम स्टार्ट नहीं हो पाया है। 2018 में भी एथलीट्स प्रतियोगिता के दौरान यह बात उठी थी लेकिन स्टेडियम की तरफ से 2009 से ही बिजली का बिल नहीं दिया गया है। यह बिल करीब 3.16 करोड़ रुपए का है।

क्यों हो रही है बिजली बिल देने में देरी

रिपोर्ट्स बताती हैं कि स्टेडियम का निर्माण होने के बाद इसे पीडब्ल्यूडी विभाग को सौंप दिया गया। जबकि बाकी का खर्च उठाने की जिम्मेदारी स्पोर्ट्स विभागकी है। अब दोनों विभाग एक-दूसरे को बिजली का बिल न देने के लिए आरोप-प्रत्यारोप लगाते हैं।

यह भी पढ़ें

T20 नहीं खेलेंगे विराट कोहली-रोहित शर्मा, जानें अफ्रीकी दौरे के लिए BCCI ने क्यों चुने तीन कप्तान

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI: छक्कों में रोहित नंबर-1, रनों में कोहली का राज..कीवियों के खिलाफ टूटे 4 बड़े रिकॉर्ड
IND vs NZ 2nd ODI: हारते-हारते बचा भारत! 113 पर गिरे 7 विकेट, फिर बारिश ने ऐन मौके पर पलट दिया खेल