World Cup 2027 के लिए अश्विन की 15 सदस्यीय टीम में बड़ा सरप्राइज, 3 दिग्गज लिस्ट से OUT

Published : Jul 31, 2026, 10:35 AM IST
Team India

सार

रविचंद्रन अश्विन ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम चुनी है। इसमें भुवनेश्वर कुमार को शामिल कर चौंकाया है, जबकि संजू सैमसन, ऋषभ पंत और मोहम्मद शमी को बाहर रखा है। के.एल. राहुल को विकेटकीपर चुना गया है।

चेन्नई: भारतीय टीम के सीनियर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अगले वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया है। यह वर्ल्ड कप 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होना है। एक स्पोर्ट्स वेबसाइट के साथ चर्चा में अश्विन ने अपनी जो टीम चुनी है, उसमें कई चौंकाने वाले फैसले हैं। उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और ऋषभ पंत, दोनों को टीम में जगह नहीं दी है। साथ ही, अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी बाहर रखा है।

अश्विन ने सबसे बड़ा सरप्राइज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल करके दिया है। भुवी 2022 के बाद से भारत के लिए वनडे मैच नहीं खेले हैं। अश्विन का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप में भुवनेश्वर का अनुभव टीम के बहुत काम आएगा। उन्होंने कहा, "भुवनेश्वर कुमार निश्चित रूप से मेरी टीम में होंगे। मैं तो पर्सनली उनसे कहूंगा कि वह घरेलू क्रिकेट और विजय हजारे ट्रॉफी खेलते रहें। दक्षिण अफ्रीका के हालात में भुवी की स्विंग गेंदबाजी टीम के लिए एक बड़ा हथियार साबित होगी।" माना जा रहा है कि अश्विन, भुवनेश्वर के हालिया IPL प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं।

विकेटकीपर के तौर पर अश्विन की पसंद संजू और पंत के फैंस को निराश कर सकती है। उन्होंने के।एल। राहुल को पहले विकेटकीपर के तौर पर चुना है, जबकि ईशान किशन को बैकअप विकेटकीपर के रूप में टीम में रखा है। इसके अलावा, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर जैसे युवा खिलाड़ियों को भी अश्विन ने अपनी वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किया है।

अश्विन की वर्ल्ड कप टीम 2027

पक्के खिलाड़ी: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, के.एल। राहुल, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, हर्षित राणा।

दूसरे विकेटकीपर: ईशान किशन।

सरप्राइज एंट्री: भुवनेश्वर कुमार।

जिन पर रहेगी नजर: यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

India vs Sri Lanka 2nd Test: दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका की बढ़ी मुश्किलें, 3 बड़े खिलाड़ियों पर संकट
हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ी अपडेट! मुंबई इंडियंस के पोस्ट ने ट्रेड की खबरों को दी नई हवा