आर अश्विन को मिलेगा पद्मश्री, भारत के लिए किए हैं बड़े कारनामे, देखें आंकड़े

Published : Jan 26, 2025, 09:25 AM IST
r ashwin padma shri

सार

Ravichandran Ashwin Padma: भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से भारत को कई बड़े मुकाबले जीताए हैं। 

R Ashwin Padma Shri: पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। क्रिकेट के मैदान पर स्पिन का जादू बिखरने वाले अश्विन को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। वह एक ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने भारतीय टीम के लिए कई बड़े कारनामे किए हैं। टेस्ट क्रिकेट में अश्विन के नाम 500 से ऊपर विकेट हैं। भारत के वह एक सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने कई मुश्किल परिस्थितियों से टीम इंडिया को बाहर निकाला और जीत दिलाई। आईए आज हम आपको रवि अश्विन की उपलब्धियां और रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा टेस्ट क्रिकेट में प्रभावित किया है। उन्होंने 106 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान 200 इनिंग्स में गेंदबाजी करते हुए 537 विकेट अपने नाम किए। उनका एवरेज भी 24.00 का रहा है। वहीं, 37 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए। एक मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा अश्विन ने 8 बार किया। अनिल कुंबले के बाद वह भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना किसी भी भारतीय गेंदबाज के लिए आसान नहीं होगा।

व्हाइट बॉल क्रिकेट में धमाल टेस्ट में शतक

रवि अश्विन ने 116 वनडे और 65 T20 इंटरनेशनल मुकाबले भी खेले। ODI में उनके नाम 165 विकेट और T20i में 72 विकेट दर्ज हैं। दोनों ही फॉर्मेट में वह काफी किफायती रहे हैं। उन्होंने बल्लेबाजी से भी भारत के लिए बड़े योगदान दिए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 151 पारियों में 25.75 की औसत से 3503 रन हैं। उनके नाम टेस्ट में 6 शतक भी हैं। वहीं, वनडे में भी उन्होंने 63 इनिंग्स में 707 बनाए। इस आंकड़े से आप अंदाजा लगा सकते हैं, कि उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड की लिए क्यों चुना गया।

'रांची में होता 100वां मैच...' अश्विन के संन्यास पर शास्त्री को आई धोनी की याद

IPL में भी लंबा रहा है अश्विन का करियर

आईपीएल में भी रविचंद्रन अश्विन ने अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेरा है। साल 2009 से 2024 तक आईपीएल सीजन खेलने वाले अश्विन ने 242 मुकाबले में 180 विकेट चटकाए। अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच CSK, RPS, PBKS, DC और RR के लिए खेला। बल्लेबाजी भी करते हुए उन्होंने 800 बनाए।

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच अश्विन ने क्यों लिया संन्यास का फैसला? जानें कुछ खास वजह

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 7th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 6th April 2026: KKR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 12वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच