RCB Ticket Price: RCB का मैच देखना हुआ महंगा, जानें कितना हो गया टिकट का दाम?

Published : Mar 23, 2026, 08:35 AM IST
RCB Ticket Price: RCB का मैच देखना हुआ महंगा, जानें कितना हो गया टिकट का दाम?

सार

IPL के 19वें सीजन में RCB के घरेलू मैचों के टिकट महंगे हो गए हैं। कीमतें ₹3750 से ₹47,000 तक हैं और डायनैमिक प्राइसिंग से मांग के साथ दाम और बढ़ेंगे। टिकट केवल RCB की आधिकारिक वेबसाइट/ऐप पर उपलब्ध हैं।

बेंगलुरु: अगर आप IPL के 19वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का घरेलू मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इस बार आपको अपनी जेब थोड़ी ज़्यादा ढीली करनी पड़ेगी। खबर है कि इस सीजन में टिकट के दाम पिछले सभी सीजनों से कहीं ज़्यादा महंगे होने वाले हैं।

RCB के टिकट पहले से कहीं ज़्यादा महंगे

बताया जा रहा है कि RCB के घरेलू मैच के लिए सबसे कम कीमत वाली टिकट ₹3750 की होगी, जबकि सबसे महंगी टिकट ₹47,000 की है। स्टेडियम के चार स्टैंड्स के टिकट का दाम ₹3750, दो स्टैंड्स का ₹6000 और दो अन्य स्टैंड्स का ₹12000 तय किया गया है। इसके अलावा, ₹15,000, ₹25,000, ₹27,500 और ₹47,000 वाले एक-एक स्टैंड भी होंगे।

क्या है डायनैमिक प्राइसिंग?

इसे आसान भाषा में समझें तो यह सिस्टम हवाई जहाज के टिकट की तरह काम करता है। जैसे-जैसे टिकट की मांग बढ़ती है, दाम भी बढ़ जाते हैं। RCB के टिकटों पर भी यही 'डायनैमिक प्राइसिंग' लागू होगी। मतलब, ₹3750 वाली टिकट आपको इसी दाम पर मिल जाए, इसकी कोई गारंटी नहीं है। डिमांड बढ़ने पर इसकी कीमत ₹4875 तक जा सकती है। इसी तरह, ₹47,000 वाली टिकट की कीमत बढ़कर ₹65,800 तक भी पहुंच सकती है।

RCB का मैच देखने के लिए फैन्स बेताब

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले ही चैंपियन का खिताब अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में फैन्स अपनी चैंपियन टीम को घरेलू मैदान पर खेलते देखने के लिए बेताब हैं। खास बात यह है कि इस बार टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच भी एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही हो रहा है। इसलिए उम्मीद है कि सारे टिकट कुछ ही मिनटों में बिक जाएंगे। इसी क्रेज को देखते हुए फ्रेंचाइजी भी फैन्स की दीवानगी को भुनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

पहले दो मैचों का शेड्यूल

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले पहले फेज के मैचों में RCB इन मजबूत टीमों से भिड़ेगी।

28 मार्च: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ पहला मैच।

05 अप्रैल: अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ दूसरा मैच।

टिकट कहां और कैसे खरीदें?

RCB ने अपने ऑफिशियल ट्विटर (X) हैंडल पर साफ किया है कि टिकट सिर्फ RCB की ऑफिशियल वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर ही मिलेंगे।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

MI के लिए खतरे की घंटी! Jasprit Bumrah क्यों नहीं ले पा रहे विकेट? सामने आई 3 बड़ी वजह
SRH vs RR: हेड-अभिषेक vs जायसवाल-सूर्यवंशी में कौन मारेगा बाजी? मैच से पहले कैसी है पिच-मौसम अपडेट