
Virat Kohli Knockout Match Live without Buffering: IPL 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला शुरू हो चुका है। धर्मशाला के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच फाइनल में पहुंचने की जंग जारी है। लेकिन मैच शुरू होते ही कई क्रिकेट फैंस को जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग बार-बार अटकने (Buffering Issue) की बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अगर विराट कोहली और शुभमन गिल के इस नॉकआउट मैच के दौरान आपकी स्क्रीन पर भी गोल-गोल घूम रहा है, तो परेशान मत होइए। हम आपको कुछ ऐसे बेहद आसान और झटपट काम करने वाले तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आपका मैच बिना रुके एकदम स्मूथ चलेगा।
वीडियो क्वालिटी को 'ऑटो' से बदलें
अक्सर हमारा इंटरनेट थोड़ा सा धीमा होते ही 'Auto' सेटिंग पर वीडियो अटकने लगती है। ऐसे में प्लेयर के नीचे दिए गए सेटिंग्स (गियर आइकन) पर जाएं। वहां क्वालिटी (Video Quality) को High या Auto से हटाकर 480p या 720p (Medium) पर सेट कर दें। इससे डेटा भी कम खर्च होगा और मैच बिना रुके चलेगा।
ऐप का Cache) डेटा साफ करें
लगातार ऐप इस्तेमाल करने से उसमें जंक फाइल्स जमा हो जाती हैं, जिससे ऐप लैग करने लगती है। ऐसे में अपने फोन की Settings > Apps > JioHotstar पर जाएं और Clear Cache पर क्लिक कर दें। ऐप को बंद करके दोबारा चालू करें, बफरिंग बंद हो जाएगी।
नेटवर्क को एक बार रिफ्रेश करें
कई बार फोन का नेटवर्क अंदरूनी तौर पर सुस्त हो जाता है। अपने मोबाइल को 5 सेकंड के लिए फ्लाइट मोड (Flight Mode) पर डालें और फिर हटा दें। इससे आपका 5G/4G नेटवर्क एकदम नए सिरे से कनेक्ट होगा और इंटरनेट स्पीड बढ़ जाएगी।
ऐप को तुरंत अपडेट करें
अगर आपका JioHotstar ऐप पुराने वर्जन पर चल रहा है, तो लाइव स्ट्रीमिंग में दिक्कत आ सकती है। तुरंत गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) या ऐपल ऐप स्टोर (Apple App Store) पर जाकर चेक करें कि कोई नया अपडेट तो नहीं आया है।
अगर मोबाइल पर इंटरनेट साथ नहीं दे रहा है, तो आप बिना किसी बफरिंग के सीधे अपने टीवी पर मैच का मजा ले सकते हैं: अपने केबल या डिश टीवी पर Star Sports 1, Star Sports 2 या Star Sports Hindi चैनल ट्यून करें। यहां बिना किसी इंटरनेट और बिना किसी रुकावट के सीधे फुल एचडी में मैच दिखेगा।