
RCB vs LSG Match Results: आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया। बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में LSG ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए। जवाब में RCB ने लक्ष्य को 29 गेंद रहते ही हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू पाइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई। हालांकि, अंक राजस्थान रॉयल्स के भी इतने ही हैं, लेकिन नेट रन रेट में RCB आगे है।
रनचेज में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 34 गेंदों पर 49 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था। इसके अलावा कप्तान रजत पाटीदार (27 रन, 13 गेंद) और जितेश शर्मा (23 रन, 9 गेंद) ने तेज पारियां खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। अंत में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड ने नाबाद रहते हुए मैच खत्म किया।
RCB की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। फिल साल्ट सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बीच 57 रनों की साझेदारी हुई। पडिक्कल 10 रन बनाकर आउट हुए। कोहली के आउट होने के बाद भी टीम ने तेजी से रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 16 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 146 रन बनाए। एडन मार्करम (12 रन) जल्दी आउट हो गए। कप्तान ऋषभ पंत को चोट लगने के कारण कुछ समय के लिए मैदान छोड़ना पड़ा, हालांकि वह बाद में बल्लेबाजी करने लौटे।
मिचेल मार्श ने 32 गेंदों पर 40 रन बनाए। आयुष बदोनी ने 24 गेंदों पर 38 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की। इसके अलावा मुकुल चौधरी ने 28 गेंदों पर 39 रन की उपयोगी पारी खेली।
RCB की ओर से रसिक सलाम डार ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट झटके। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए और लखनऊ की पारी को बड़ा स्कोर बनाने से रोका।
RCB ने इस सीज़न में सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस को हराया है, जबकि उसे राजस्थान रॉयल्स से हार मिली। दूसरी ओर LSG को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी, जबकि उसने SRH और कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया।