
LSG vs RCB Match Free Live Streaming Details: IPL 2026 में प्लेऑफ की दौड़ तेज होती जा रही है। अब तक टूर्नामेंट में 22 मैच हो चुके हैं और बुधवार 15 अप्रैल को 23वां मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच है। बता दें कि बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में RCB अब तक LSG को एक भी मैच नहीं हरा पाई है। RCB ने मौजूदा आईपीएल सीजन में 4 में से 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि लखनऊ को 2 में जीत और दो में हार का मुंह देखना पड़ा है। ऐसे में आज का मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है। अगर आप भी इस मुकाबले को मिस नहीं करना चाहते, तो आइए जानते हैं इसे कहां और कैसे देख सकते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक IPL में कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 4 मैचों में RCB ने जीत हासिल की है, जबकि LSG को सिर्फ 2 मैचों में सफलता मिली है। दिलचस्प बात यह है कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी दोनों जीत बेंगलुरु के होम ग्राउंड पर ही दर्ज की हैं। यानी RCB के घरेलू मैदान पर LSG का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है, जो इस मुकाबले को और रोमांचक बनाता है। आज का मुकाबला भी बेंगलुरु में ही खेला जाना है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या RCB अपने होम ग्राउंड पर जीत हासिल कर रिकॉर्ड बेहतर करती है, या फिर LSG एक बार फिर यहां जीत दर्ज कर अपना दबदबा बनाए रखती है।
पिछले साल दोनों टीमों के बीच मुकाबला लखनऊ में खेला गया था। उस मैच में RCB ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 230 रनों का बड़ा लक्ष्य सिर्फ 18.4 ओवर में ही हासिल कर लिया था। यह मुकाबला IPL के यादगार चेज में से एक माना जाता है।