KKR vs LSG: क्या विराट कोहली को परेशान करेगी शमी की स्विंग, मैच से पहले जानें कैसी है पिच-मौसम अपडेट

Published : Apr 15, 2026, 06:10 PM IST
RCB vs LSG

सार

आईपीएल में आज RCB vs LSG के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में विराट कोहली और मोहम्मद शमी के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं RCB के कप्तान रजत पाटीदार भी शानदार फॉर्म में हैं। चिन्नास्वामी की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित की उम्मीद है।

KKR vs LSG Today Match Preview: IPL 2026 के 23वें मैच में आज बुधवार 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मैच के लिए दोनों टीमें वेन्यू पर पहुंच चुकी हैं। शाम 7 बजे टॉस के बाद साढ़े 7 बजे से मैच शुरू होगा। बता दें कि RCB अपने घरेलू मैदान पर LSG को एक भी मैच नहीं हरा पाई है। ऐसे में आज इन दोनों की टक्कर बेहद रोमांचक हो सकती है।

रजत पाटीदार बने RCB की बड़ी ताकत

कप्तान रजत पाटीदार इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए मिडिल ओवर्स में बड़ी ताकत बनकर उभरे हैं। उन्होंने 214.28 के स्ट्राइक रेट से 195 रन बनाए हैं, जो उनके आक्रामक खेल को दिखाता है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक समय वह सिर्फ 11 गेंदों में 44 रन बनाकर खेल रहे थे, जिससे उनकी तेजी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

स्पिन और पेस दोनों के खिलाफ खतरनाक बल्लेबाजी

इस सीजन में रजत पाटीदार स्पिन और तेज गेंदबाज़ी दोनों के खिलाफ 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। यही वजह है कि विपक्षी टीमों के लिए उनके खिलाफ रणनीति बनाना मुश्किल हो गया है। वह वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर इस सीज़न में सबसे ज्यादा छक्के (18) लगाने वाले खिलाड़ियों में भी शामिल हैं।

मोहम्मद शमी की तेज और नियंत्रित गेंदबाजी

LSG के मोहम्मद शमी इस सीजन में नई गेंद से शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। खासकर पावरप्ले में, जब बल्लेबाज तेजी से रन बनाने की कोशिश करते हैं, तब शमी उनके लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं। हालांकि, उन्हें विकेट ज्यादा नहीं मिले हैं। पावरप्ले में उनके नाम सिर्फ तीन विकेट हैं, लेकिन उन्होंने अपनी गेंदबाज़ी पर अच्छा कंट्रोल बनाए रखा है। शमी का इकॉनमी रेट सिर्फ 6.1 रहा है, जो इस तेज रन बनाने वाले दौर में काफी प्रभावशाली है। टॉम मूडी, जो LSG के ग्लोबल क्रिकेट डायरेक्टर हैं, उनके प्रदर्शन से बेहद खुश हैं।

कोहली 300 छक्कों के करीब

विराट कोहली IPL में 300 छक्के पूरे करने से सिर्फ दो हिट दूर हैं। इस सूची में वह क्रिस गेल (357) और रोहित शर्मा (310) के बाद तीसरे स्थान पर हैं। बता दें कि चिन्नास्वामी में RCB ने लगातार 4 मैच जीत लिए हैं। इससे पहले 2013 में टीम ने अपने घरेलू मैदान पर लगातार पांच मैच जीते थे।

RCB vs LSG: पिच और मौसम का हाल

यह मैच उसी पिच पर खेला जाएगा, जहां चेन्नई सुपर किंग्स 250 रन के लक्ष्य से 43 रन पीछे रह गई थी। ऐसे में उम्मीद है कि यह पिच एक बार फिर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहेगी। बेंगलुरु में बारिश की संभावना न के बराबर है। हालांकि, तापमान 22 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बेंगलुरु में ओस रहती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीमें पहले बॉलिंग करना पसंद करती है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले दो मैचों में ओस का ज्यादा असर नहीं दिखा था, लेकिन मैच से एक दिन पहले मैदान पर काफी ओस देखी गई। मैदान का स्टाफ ‘एंटी-ड्यू स्प्रे’ का इस्तेमाल कर रहा है, ताकि ओस का असर कम किया जा सके और खेल प्रभावित न हो।

LSG संभावित प्लेइंग-11

ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडन मारक्रम, मिचेल मार्श, , आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, आवेश खान, जॉर्ज लिंडे।

RCB संभावित प्लेइंग-11

रजत पाटीदार (कप्तान), फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम/मंगेश यादव, जैकब डफी, सुयश शर्मा।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IPL 2026: मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका, अगले 2 मैचों में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा; क्या है वजह?
'IPL चुनेगा हर खिलाड़ी', PSL पर अपने ही देश के स्टार का कड़वा सच