Republic Day के दिन सेंचुरी जड़ने वाला एकमात्र भारतीय, नाम जानकर रह जाएंगे दंग

Published : Jan 26, 2025, 06:46 PM ISTUpdated : Jan 26, 2025, 06:49 PM IST
Republic Day 2025

सार

Republic Day 2025: भारत आज 76वें रिपब्लिक-डे मना रहा है। पूरे देश में हर्षो-उल्लास के साथ संविधान दिवस सेलिब्रेट किया जा रहा है। ऐसे में आज हम आपको उस एकमात्र भारतीय खिलाड़ी के बारे में बताएंगे, जिन्होंने इसी खास दिन शतक लगाया था। 

Sports Desk: देश आज 76वें गणतंत्र दिवस के रंग में रंग चुका है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। इस दिन का बहुत बड़ा महत्व होता है। भारत के कोने-कोने में तिरंगा आसमान में लहराता हुआ दिखाई देता है। वहीं राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर भव्य झाकियां निकाली जाती हैं, जिसमें सभी राज्यों की एक झलक दिखाई जाती है। इसी बीच आज हम आपको क्रिकेट से जुड़ी एक बड़ी उपलब्धि के बारे में बताएंगे। हम उसे भारतीय बल्लेबाज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने रिपब्लिक डे के दिन शतक लगाया था। ऐसा करने वाले वह एकमात्र इंडियन खिलाड़ी हैं।

किसने जड़ी थी गणतंत्र दिवस पर सेंचुरी?

साल 2012 में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी। एडिलेड ओवल में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही थी। एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज अपनी लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी कर रहे थे, तो वहीं दूसरी ओर एक ऐसा भारतीय खड़ा था जो सभी गेंदबाजों को रडार में ले रखा था। उस खिलाड़ी ने 26 जनवरी 2012 को शतक जड़ दिया। वह कोई और नहीं, बल्कि भारत के महान बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली हैं।

विराट ने रिपब्लिक-डे पर जड़ा था शतक

जी हां, विराट कोहली एकमात्र ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने 26 जनवरी के दिन सेंचुरी जड़ी। यह शतक विराट कोहली के इंटरनेशनल टेस्ट करियर का पहला था। इसी के साथ उनके लाजवाब करियर की शुरुआत भी हुई थी। उन्होंने अकेले ही सभी कंगारू गेंदबाजों की हेकड़ी निकाल दी थी। इस टेस्ट मुकाबले में उन्होंने 112 रनों की शानदार पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली द्वारा खेले गए लाजवाब पारियों में से एक ये भी रहा है।

76वें गणतंत्र दिवस पर टीम इंडिया का जलवा, वर्ल्ड कप में बांग्लादेश का किया सफाया

गणतंत्र दिवस पर शानदार पारी खेलने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली के अलावा कई और सारे बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने गणतंत्र दिवस पर शतक तो नहीं लगाया। लेकिन, उन्होंने अच्छी पारियां खेली। इस लिस्ट में नवजोत सिंह सिद्धू (99 श्रीलंका), सचिन तेंदुलकर (96 श्रीलंका), विराट कोहली T20i (90 एडिलेड), एमएस धोनी (89 बांग्लादेश) और रोहित शर्मा (87 न्यूजीलैंड) का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें: Ind vs Eng: इन 4 बल्लेबाजों की गलती से चेन्नई में हार सकती थी टीम इंडिया

 

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 7th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 6th April 2026: KKR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 12वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच