ऋषभ पंत ने आधी रात उत्तराखंड CM को क्यों किया ट्वीट? मांगी अपने राज्य में घर बनाने के लिए जमीन

Published : Aug 08, 2026, 08:05 AM IST
Rishabh Pant Uttarakhand house

सार

Rishabh Pant house: ऋषभ पंत ने आधी रात उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग कर अपने होम टाउन में जमीन खरीदने में मदद मांगी। जानिए पंत उत्तराखंड में अपना घर क्यों बनाना चाहते हैं और क्या वह मुफ्त जमीन मांग रहे हैं।

Rishabh Pant property: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह उत्तराखंड में सबसे ज्यादा पर्सनल टैक्स देने वाले लोगों में शामिल हुए। इसी बीच 8 अगस्त की आधी रात उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए अपने होम टाउन में जमीन खरीदने को लेकर मदद मांगी। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

उत्तराखंड में घर बनाना चाहते हैं ऋषभ पंत

ऋषभ पंत मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से उनका घर दिल्ली में है। अब पंत अपने होम टाउन उत्तराखंड में वापस जाकर बसना चाहते हैं और वहां अपना घर बनाना चाहते हैं। पंत के मुताबिक, वह पिछले करीब तीन साल से उत्तराखंड में जमीन खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें जमीन और उसकी प्रोसेस से जुड़ी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसी वजह से उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद की अपील की। पंत ने कहा कि उन्हें उत्तराखंड से बेहद लगाव है और वह अपने पहाड़ी लोगों के बीच वापस रहना चाहते हैं। साथ ही, वह राज्य के विकास में भी अपना योगदान देना चाहते हैं।

क्या मुफ्त में जमीन मांग रहे हैं पंत?

ऋषभ पंत ने अपनी पोस्ट में यह बात भी साफ कर दी कि वह सरकार से मुफ्त जमीन या किसी तरह का तोहफा नहीं मांग रहे हैं। वह सरकारी नियमों के अनुसार और सरकारी दरों पर जमीन खरीदना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वह उत्तराखंड में अपना पहला घर बनाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें जमीन खरीदने की सही प्रक्रिया की जानकारी नहीं है। इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में मदद मांगी है।

और पढे़ं- 'फैसले गलत हुए, दबाव बढ़ रहा है, अब ब्रेक चाहिए', हार के बाद ऋषभ पंत ने क्या कहा...

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

ऋषभ पंत ने लगातार दो पोस्ट के जरिए अपनी परेशानी साझा की। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके उत्तराखंड में घर बसाने की योजना को लेकर चर्चा शुरू हो गई। पंत का अपने होम टाउन से जुड़ाव पहले भी देखने को मिला है और अब वह वहां अपना घर बनाना चाहते हैं।

उत्तराखंड के बड़े टैक्सपेयर्स में शामिल हैं पंत

ऋषभ पंत हाल ही में टैक्स को लेकर भी चर्चा में रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में उन्होंने करीब 23.84 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत टैक्स जमा किया। इससे पिछले साल उन्होंने लगभग 10.5 करोड़ रुपये का टैक्स दिया था। फिलहाल पंत भारतीय टीम के साथ हैं और 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं।

ऋषभ पंत को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. ऋषभ पंत ने CM धामी से मदद क्यों मांगी?

वह उत्तराखंड में जमीन खरीदकर अपना घर बनाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें प्रोसेस की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही थी।

2. क्या ऋषभ पंत ने मुफ्त जमीन मांगी है?

नहीं, पंत ने साफ कहा कि वह सरकारी नियमों और दरों के अनुसार जमीन खरीदना चाहते हैं।

3. ऋषभ पंत ने कितने टैक्स का भुगतान किया?

रिपोर्ट्स के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में उन्होंने करीब 23.84 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत टैक्स जमा किया।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

कौन है पाकिस्तानी क्रिकेटर हमजा नजर, लगा 2 साल का बैन और 10 लाख का जुर्माना, जानें पूरा मामला
Ajinkya Rahane: संन्यास के कुछ ही दिन बाद रहाणे का बड़ा धमाका, इस विदेशी T20 लीग में खेलेंगे