IND vs SA Test: ऋषभ पंत बने सिक्सर किंग, तोड़ डाला वीरेंद्र सहवाग का विशाल रिकॉर्ड

Published : Nov 15, 2025, 01:18 PM IST
Rishabh Pant Test

सार

India vs South Africa Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता में खेला जा रहा है। चोट के बाद ऋषभ पंत की टीम में वापसी कर रहे हैं। दूसरे दिन के खेल में उन्होंने वीरेंद्र सहवाग का एक अद्भुत रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

Rishabh Pant Record: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 14 से 18 नवम्बर के बीच कोलकाता के ईडेन गार्डन स्टेडियम चल रहा है। दूसरे दिन के का खेल जारी है और टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है। दोनों टीमें के बीच 2 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंचने के लिए भारतीय टीम को दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। इस सीरीज में ऋषभ पंत की वापसी हुई है और उन्होंने इतिहास रच दिया है। चोट के बाद वापसी कर रहे पंत के पास पहले टेस्ट में वीरेंद्र सहवाग रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आइए उस रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं...

1 छक्का लगाते ही पंत ने रचा इतिहास

बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में नया इतिहास रच दिया है। जब वो मैदान पर बल्लेबाजी करने आए, तो उन्हें सिर्फ 1 छक्के लगाने थे। उन्होंने ऐसा किया भी और छक्के के दम पर वो पूर्व विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की। वहीं, दूसरा छक्का जड़ते ही नंबर वन की कुर्सी अपने नाम कर ली है। पंत अभी तक टेस्ट क्रिकेट में कुल 92 छक्के लगा चुके हैं। वहीं, वीरू ने इस मामले में फिलहाल पीछे हो गए हैं, जिनके बल्ले से कुल टेस्ट क्रिकेट में 91 छक्के निकले हैं।

छक्कों के मामले में पंत से पीछे हैं ये 3 भारतीय

भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में ऋषभ पंत से 3 क्रिकेटर काफी पीछे हैं। लिस्ट में भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने टेस्ट में 88 छक्के मारे हैं। अब वो यहां से आगे नहीं जा सकते हैं, क्योंकि उन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। वहीं, उनसे पीछे रविंद्र जडेजा ने 80 छक्के जड़े हैं, जबकि एमएस धोनी ने 78 छक्के मारे हैं। इनमें से सिर्फ जड्डू ही पंत तक पहुंच सकते हैं, जो उनके लिए आसान होने वाला नहीं है।

और पढ़ें- IND vs SA Day 1: पहले दिन का खेल भारत के नाम, ईडन-गार्डन में बने 5 भयानक रिकॉर्ड

वापसी पर पंत का नहीं चला बल्ला

लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे थे सब पेंट का बल्ला पहले टेस्ट मुकाबले में ज्यादा नहीं चला। 24 गेंद पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 27 रन बनाकर वह आउट हो गए। वह आते ही लंबे-लंबे शॉट खेलने लगे इसके बाद वह ज्यादा देर तक सफल नहीं हुए और अपना विकेट गंवा दिए। वहीं, भारतीय टीम भी पहली इनिंग में ज्यादा बढ़त बनाते हुए नजर नहीं आ रही है। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 159 रन बनाए थे, जवाब में टीम इंडिया 180/7 है।

ऋषभ पंत का टेस्ट करियर लाजबाव

ऋषभ पंत का टेस्ट सीरीज देखें, तो अब तक उन्होंने भारत के लिए बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है। 47 टेस्ट मैचों की 82 पारियों में 44.50 की औसत से 3427 रन बनाए हैं। इसके अलावा उनके बल्ले से 8 शतक और 18 अर्धशतक निकले हैं। उन्होंने 369 चौके भी मारे हैं। उनका इस फॉर्मेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 159 नाबाद रहा है। 5 बार वो नॉट आउट गए हैं। 2018 में उन्होंने पहली बार टीम इंडिया के लिए टेस्ट में डेब्यू किया था, उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा है।

और पढ़ें- बावुमा को 'बौना' बोलना जसप्रीत बुमराह को पड़ सकता है भारी, ICC से मिलेगी इतनी बड़ी सजा

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IPL Flashback: 2020 सीजन के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन थे?
IND vs SA 3rd ODI: विराट कोहली एक और इतिहास रचने के करीब, इस बार बाबर आजम का टूटेगा घमंड