Rishabh Pant Sixes Record: वीरेंद्र सहवाग की बराबरी, रोहित शर्मा से आगे निकले, चोटिल पंत ने बनाए 3 रिकॉर्ड

Published : Jul 25, 2025, 06:10 AM IST
Rishabh Pant

सार

Manchester Test में Rishabh Pant ने Virender Sehwag के 90 Sixes की बराबरी की और WTC में Rohit Sharma को पछाड़ते हुए बने भारत के टॉप रन स्कोरर। जानें पूरी कहानी, चोट के बावजूद पिच पर डटे Pant की जज़्बे भरी पारी।

Rishabh Pant Test Sixes Record: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन ऋषभ पंत ने चोटिल होने के बाद भी कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। चोटिल होने के बाद भी दूसरे दिन पंत बल्लेबाजी करने पहुंचे। शानदार फिफ्टी लगाने के साथ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने के मामले में वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली। अब दोनों के नाम 90-90 छक्के हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा 88 छक्कों के साथ तीसरे और महेंद्र सिंह धोनी 78 के साथ चौथे स्थान पर हैं। रविंद्र जडेजा भी 74 छक्कों के साथ टॉप-5 में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड की धरती पर KL Rahul ने रच दिया इतिहास: गावस्कर-कोहली-सचिन की एलीट लिस्ट में शामिल

WTC में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले भारतीय बने पंत

ऋषभ पंत ने इस मैच में एक और बड़ा मुकाम हासिल किया। उन्होंने World Test Championship (WTC) के इतिहास में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पंत के अब WTC में 2731 रन हो गए हैं जबकि Rohit के 2719 रन हैं। पंत के नाम WTC में 6 शतक और 16 अर्धशतक हैं।

यह भी पढ़ें: India vs England 4th Test Day 2: डकेट-क्राउली की शतकीय पार्टनरशिप, पंत की धमाकेदार पारी ने सबका दिल जीता

54 रनों की जुझारू पारी, दर्द के बावजूद मैदान में डटे पंत

पहले दिन क्रिस वोक्स की गेंद सीधे उनके पैर के अंगूठे पर लगी थी जिससे वो मैदान छोड़ने को मजबूर हो गए थे। चोट इतनी गंभीर थी कि BCCI ने कन्फर्म कर दिया था कि पंत विकेटकीपिंग नहीं कर पाएंगे। लेकिन दूसरे दिन जब टीम को ज़रूरत थी तो उन्होंने अपने दर्द को किनारे रखकर 75 गेंदों में 54 रनों की शानदार पारी खेली। इसमें तीन चौके और दो गगनचुंबी छक्के शामिल थे।

इस पारी के साथ ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 50+ स्कोर की संख्या में भी धोनी को पछोड़ दिया है। पंत के नाम अब 14 बार 50+ स्कोर है जिसमें 6 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं Dhoni के नाम 13 पचासे दर्ज हैं।

मैच की स्थिति: भारत ने पहली पारी में 358 रन बनाए हैं लेकिन इंग्लैंड ने Bazball Cricket स्टाइल में आक्रामक बल्लेबाज़ी की। बेन डकेट (Ben Duckett) ने 94 और ज़ैक क्रॉली (Zak Crawley) ने 84 रन बनाते हुए पहले विकेट के लिए 166 रनों की साझेदारी की है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड 225/2 पर था और भारत से सिर्फ 133 रन पीछे है। ओली पोप 20 रन और जो रूट 11 रन बनाकर क्रीज़ पर हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs SA 3rd ODI: क्विंटन डी कॉक ने जड़ा शतक, तोड़ डाला सनथ जयसूर्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड
इस आलीशान बंगले में रहते हैं रवींद्र जडेजा, देखें 5 खूबसूरत तस्वीरें