जायसवाल और गिल के बाद ऋषभ पंत ने बल्ले से मचाया हाहाकार, इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा रिकॉर्डतोड़ शतक

Published : Jun 21, 2025, 04:51 PM ISTUpdated : Jun 21, 2025, 05:03 PM IST
rishabh pant shot

सार

IND vs ENG: इंग्लैंड की धरती पर ऋषभ पंत का बल्ला गरज रहा है। पहले टेस्ट में उन्होंने कमाल की पारी खेलते हुए शतक जड़ दिया है। यह उनके टेस्ट करियर का सातवां शतक लगाया है। इसी के साथ उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स भी तोड़ दिए हैं। 

Rishabh Pant Test Century: हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ ऋषभ पंत ने भी शतक जड़ दिया है। दूसरे दिन उन्होंने लाजवाब बल्लेबाजी करते हुए तेजी से 100 का आंकड़ा छू लिया और नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इस पहले टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के बद शतक जड़ने वाले तीसरे इंडियन बल्लेबाज बन चुके हैं। यह उनके टेस्ट करियर का सातवां शतक शतक है। अभी भी वो इंग्लैंड के सामने लाजवाब बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही टीम इंडिया मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। 

लीड्स के मैदान पर ऋषभ पंत का जादू सर चढ़कर बोला और धमाकेदार शतक जड़ दिया। उन्होंने शतक लगाकर न केवल भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि अपने करियर में नया इतिहास लिख दिया। इंग्लैंड के खिलाफ उनका यह चौथा शतक है, जबकि टेस्ट करियर का सातवां है। इस शतक के बाद ऋषभ विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यह गौरव का सबसे बड़ा पल है।

अपने ही अंदाज में ऋषभ पंत ने की इंग्लैंड की कुटाई

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने उसी अंदाज में बल्लेबाजी की जिसके लिए वो जाने जाते हैं। अपने आक्रामक रवैये का बरकरार रखते हुए उन्होंने यह शतक लगाया है। सिर्फ तेज तर्रार शॉट ही नहीं, बल्कि धैर्य पूर्वक भी बल्लेबाजी करके पंत ने दिखाया। गिल के साथ शानदार मिश्रण के चलते वो शतक जड़ने में सफल हुए। सेंचुरी तक पहुंचने के लिए उन्होंने 146 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 4 छक्के निकले।

शतक के मामले में एमएस धोनी से आगे निकले ऋषभ पंत

ऋषभ पंत ने इस शतक के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। भारत के लिए वो अब टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले विकेटकीपर हैं। उनके नाम अब कुल 7 सेंचुरी हो गई है। इससे पहले वो धोनी के साथ 6 शतक लगाकर खड़े थे। उनके लिए सबसे बड़ी बात यह है कि केवल 44 इनिंग्स में ही उन्होंने यह कारनामा कर दिया है। इसी के साथ वो टीम इंडिया के सभी विकेटकीपर को पीछे छोड़ चुके हैं।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल