यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड की धरती पर वो कारनामा किया जो 148 साल से रह गया था अधूरा

Published : Jun 21, 2025, 02:38 PM IST
yashasvi jaiswal century celebration

सार

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 101 रनों की लाजवाब शतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 148 साल के टेस्ट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। 

Yashasvi Jaiswal Record: हेडिंग्ले टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल ने अंग्रेजों की ऐसी कुटाई कर डाली, कि वो पूरी जिंदगी इसे याद रखेंगे। मैच शुरू होने से पहले सभी लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा था, कि क्या विराट और रोहित के बिना भारतीय बल्लेबाज इंग्लिश कंडीशन में सफल हो पाएंगे? इस सवाल का जवाब पहले टेस्ट के पहले ही दिन टीम इंडिया के होनहार बल्लेबाजों ने दे दिया। खासकर यशस्वी ने बल्ले से ऐसा धमाका किया कि 148 साल का इतिहास बदल गया। इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाकर उन्होंने एक नया कीर्तिमान लीड्स में स्थापित कर दिया है।

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने लीड्स में इंग्लिश गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। उन्होंने पहली गेंद से ही मैदान में बैठे फैंस को खूब एंटरटेन करवाया। अपने टेस्ट करियर का उन्होंने पांचवां शतक जड़ दिया। 159 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेलने वाले जायसवाल के बल्ले से 16 चौके और 1 छक्के निकले। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 63.52 का रहा। इस दौरान उन्होंने वह रिकॉर्ड बना दिया, जो अब तक 148 वर्षों के टेस्ट में इतिहास में नहीं देखने को मिला।

यशस्वी ने 148 साल के टेस्ट इतिहास में रचा इतिहास

दरअसल, टीम इंडिया के 23 वर्षीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड में जाकर अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक लगा दिया। ऐसा करते ही वो विश्व के ऐसे पहले विजिटिंग बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने अपने पहले ही टेस्ट में इंग्लैंड की धरती पर सेंचुरी जड़ दी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में जाकर भी इस बल्लेबाज ने पहले ही टेस्ट में शतक ठोक दिया था। साल 2024 नवंबर में पर्थ टेस्ट में उन्होंने 161 रनों की शानदार पारी खेली थी और इतिहास रच दिया था। उसी सिलसिले को जारी रखते हुए जायसवाल ने इंग्लैंड में भी बरकरार रखा और शतक मार दिया।

इंग्लैंड में इतिहास रचने के करीब यशस्वी जायसवाल, टूटेगा शाहिद अफरीदी के साथ-साथ सहवाग और द्रविड़ का बड़ा रिकॉर्ड

विदेशी धरती पर लगातार बढ़ रहा यशस्वी का रुतबा

यशस्वी जायसवाल के टैलेंट पर अब विश्व के किसी भी क्रिकेट फैंस को शक नहीं है। उनके लिए यह नई बात नहीं है, जब उन्होंने इंग्लैंड में जाकर पहले टेस्ट में शतक जड़ा हो। इससे पहले भी वेस्टइंडीज दौरे पर पहले टेस्ट में 171 रनों की पारी खेली थी। उसके बाद साउथ अफ्रीका में जाकर पहले मैच में 17 और 5 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया में पहले टेस्ट में 0 और 161 मारे थे और अब इंग्लैंड में 101 बना चुके हैं।

IND vs ENG: जायसवाल से लेकर गिल तक, पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने बना डाले 5 बड़े रिकॉर्ड

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs SA 3rd ODI Playing 11: तीसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, ये 2 खिलाड़ी होंगे बाहर!
इस वूमेन क्रिकेटर ने किंग कोहली को शादी के लिए किया था प्रपोज!