चहल के विकेट लेते ही कुर्सी से उठकर नाचने लगीं आरजे माहवश, एपिक रिएक्शन ने लगाई आग

Published : Jun 02, 2025, 12:18 PM IST
yuzi chahal-suryakumar yadav

सार

RJ Mahvash Viral Video: क्वालीफायर 2 में आरजे माहवश को पंजाब किंग्स के सपोर्ट में देखा गया। उनका एपिक रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस एक से बढ़कर एक कॉमेंट्स कर रहे हैं।

RJ Mahvash Reaction Viral: आईपीएल 2025 का दूसरा क्वालीफायर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले को देखने के पंजाब की मालकिन प्रिटी जिंटा के साथ-साथ और भी कई सेलिब्रिटी का जमावड़ा लगा हुआ था। इस बड़े मैच के लिए आरजे माहवश भी गई हुई थीं। उन्हीं का एक एपिक रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मैदान के दौरान उनके द्वारा किया गया एक धमाकेदार एंजॉय लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

दरअसल, मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उनके सामने यूजी चहल गेंदबाजी में आए। उन्होंने सूर्या को चकमा देते हुए आउट कर दिया। जिसके बाद स्टेडियम में मौजूद आरजे माहवश खुशी से झूम उठीं। उनका यह अंदाज कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। आप भी इस वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं, कि कैसे चहल के विकेट लेने के बाद आरजे अपनी कुर्सी से उठकर डांस करने लगती हैं।

आरजे माहवश और प्रिटी जिंटा के सेलिब्रेशन ने जीता दिल

आरजे माहवश के अलावा पंजाब किंग्स की को ऑनर प्रिटी जिंटा भी अपनी जगह से उठकर नाचने लगीं। वो भी काफी प्रसन्न नजर आ रही थीं। दोनों के गजब रिएक्शन ने सभी क्रिकेट फैंस का ध्यान खींच लिया। हर तरफ दोनों के चर्चे हो रहे हैं। तेजी से वीडियो आग की तरह फैल रहा है।

दोनों के बीच लंबे समय से चल रही अफेयर की अफवाहें

आरजे माहवश और युजवेंद्र चहल के बीच रिलेशनशिप की खबरों ने पिछले कुछ समय से चर्चा में रही है। दोनों के अफेयर की अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है, कि रिश्ते की असली सच्चाई क्या है। आरजे और यूजी को कई मौके पर देखा गया है। कभी स्टेडियम में वो चियर करती नजर आती हैं, तो कभी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से तहलका मचाती हैं। कई बार यूजी चहल के लिए भी वो पोस्ट करती दिखी हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

LSG vs KKR IPL 2026: खराब फॉर्म से जूझ रही टीमों की भिड़ंत, लखनऊ-कोलकाता में टक्कर से पहले कैसी है पिच
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 26 April 2026, आज सुपर संडे में डबल धमाका! जानिए शेड्यूल और ग्राउंड रिकॉर्ड्स