IND vs NZ: वनडे विश्वकप में छक्कों के बादशाह बने रोहित शर्मा, विराट ने बनाया यह अनोखा रिकॉर्ड

Published : Nov 15, 2023, 02:45 PM ISTUpdated : Nov 15, 2023, 02:50 PM IST
Rohit Sharma

सार

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने वनडे वर्ल्डकप सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के खिलाफ ताबड़तोड़ बैटिंग की है। रोहित शर्मा ने शुरूआत चौके से की लेकिन जल्द ही बड़े छक्के लगाए। 

ODI World Cup 2023 Rohit Sharma. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्डकप 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग के फैसले को सही साबित करते हुए रोहित ने ताबड़तोड़ रन बनाए। पहले दो छक्के मारते ही रोहित शर्मा ने क्रिकेट विश्वकप में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

IND vs NZ Semifinal: क्रिस गेल से आगे निकले रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा छक्का जड़ते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अब वे वनडे वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल के नाम 49 छक्के थे लेकिन रोहित अब 50वां छक्का जड़ दिया है। इतना ही रोहित शर्मा क्रिस गेल का एक और रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं। गेल ने वनडे वर्ल्डकप के 1 सीजन में सबसे ज्यादा 26 छक्के मारे थे, वहीं रोहित शर्मा यह रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा का यह तीसरा वर्ल्डकप है।

 

 

IND vs NZ Semifinal: 4 सेमीफाइनल खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने विराट कोहली

कप्तान रोहित शर्मा ही नहीं बल्कि विराट कोहली ने भी इस मैच से बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। विराट कोहली वर्ल्डकप के 4 सेमीफाइनल खेलने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली ने 2011 वनडे वर्ल्डकप खेला था और भारत विनर बना था। इसके बाद विराट ने 2015 के वनडे वर्ल्डकप का सेमीफाइनल खेला जहां भारत को ऑस्ट्रेलिया ने हराया। वहीं, 2019 के वनडे वर्ल्डकप में भी भारत सेमीफाइनल में पहुंचा था। तब न्यूजीलैंड ने हराया था और अब विराट कोहली 2023 का सेमीफाइनल यानि चौथा सेमीफाइनल खेल रहे हैं। इससे पहले 3 सेमीफाइनल खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था।

यह भी पढ़ें

IND Vs NZ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल 2023 लाइव: भारत को पहला झटका, रोहित शर्मा का विकेट गिरा

PREV

Recommended Stories

Kal Ka Match Kon Jeeta, 7 April 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RR vs MI, जानें 13वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 8th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल