Rohit vs Virat: 18 साल बाद कौन कहलाता है IPL का रॉयल किंग?

Published : May 16, 2025, 03:05 PM IST

Virat Kohli vs Rohit Sharma: विराट कोहली और रोहित शर्मा इस समय काफी चर्चा में बने हुए हैं। दोनों ही आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच आईए जानते हैं कि इस टूर्नामेंट का असली किंग कौन कहलाता है। 

PREV
17
रोहित-विराट चर्चा में

हाल ही में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। ऐसे में टीम इंडिया के दोनों योद्धा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। हर तरफ वो सुर्खियां बटोर रहे हैं।

27
IPL में दोनों का जलवा

विराट कोहली और रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग में साल 2008 से ही खेलते हुए नजर आ रहे हैं। विराट RCB के लिए 18 साल से ट्रॉफी को तलाश में हैं, तो वहीं रोहित 5 खिताब MI के लिए जीत चुके हैं।

37
दोनों का चलता है बल्ला

फटाफट क्रिकेट में रोहित और विराट दोनों का बल्ला जमकर तांडव मचाता है। दोनों ने अपने दम टीम को कई बड़े मुकाबले जीताए हैं। ऐसे में आईए जानते हैं कि इस दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट लीग का किंग कौन कहलाता है।

47
रोहित शर्मा IPL प्रदर्शन

हिटमैन रोहित शर्मा के आईपीएल करियर पर एक नजर डालें, तो उन्होंने डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में खेला है। इस दौरान 268 मैचों में 29.73 की औसत से 6928 रन बनाए हैं। उनका हाइएस्ट स्कोर 112 रहा है।

57
विराट कोहली का IPL प्रदर्शन

वहीं, विराट कोहली ने शुरुआत से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेला है। इस दौरान विराट ने 263 मैचों में 39.57 की औसत से 8509 रन बनाए हैं। उनका हाइएस्ट स्कोर 113 नाबाद रहा है।

67
रोहित शर्मा का IPL शतक

मुंबई इंडियंस को 5 IPL खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा ने इस लीग में अब तक कुल 2 शतक जड़े हैं, जबकि 46 अर्धशतक उनके नाम दर्ज हैं। उनके बल्ले से 297 छक्के भी आए हैं।

77
विराट कोहली का IPL शतक

इसके अलावा विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग में कुल 8 शतक लगाया है। वहीं, 62 अर्धशतक भी उनके नाम दर्ज है। उनके बल्ले से 290 छक्के भी निकले हैं। ऐसे में बात करें, तो विराट इस टूर्नामेंट के किंग हुए।

Read more Photos on

Recommended Stories