स्मृति मंधाना vs एलिस पेरी: कमाई के मैदान में कौन किसपर भारी? देखें चौंकाने वाला नेटवर्थ

Published : May 15, 2025, 08:04 PM IST

स्मृति मंधाना और एलिस पेरी दोनों ही मोस्ट पॉपुलर महिला क्रिकेटर मानी जाती हैं। अपने लाजवाब प्रदर्शन से दोनों ने पूरे विश्व में परचम लहराया है। दोनों कमाई के मामले में भी सुपरहिट हैं। आईए उनकी कमाई के बारे में जानते हैं। 

PREV
17
क्रिकेट में स्मृति मंधाना का धमाका

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना अपने बल्ले से इस समय क्रिकेट के मैदान पर जमकर धूम मचा रही हैं। चाहे किसी भी मैदान पर वो खेलने उतर जाएं उनका बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

27
एलिस पेरी भी हैं दमदार

वहीं, ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर एलिस पेरी भी कुछ कम नहीं हैं। वो भी अपनी अलाउंडर प्रदर्शन से सबका दिल जीत लेती हैं। उन्होंने कई बार अकेले दम पर ही टीम को मैच जिताया है।

37
दोनों RCB की खिलाड़ी

स्मृति मंधाना और एलिस पेरी दोनों अच्छी दोस्त भी मानी जाती हैं। विमेंस प्रीमियर लीग WPL में दोनों एकसाथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलती हैं। दोनों ने मिलकर टीम को चैंपियन भी बनाया है।

47
कमाई में भी दोनों हिट

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलिस पेरी और स्मृति मंधाना क्रिकेट के मैदान पर धूम मचाती हुई नजर आती हैं। उसके अलावा वो कमाई के मामले में भी हिट हैं। क्रिकेट के अलावा ब्रांड प्रमोशन से भी अच्छी कमाई करती हैं।

57
स्मृति मंधाना नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो स्मृति मंधाना की नेटवर्थ 32 से 33 करोड़ रुपए के आसपास बताई जाती है। वो दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेटर्स की लिस्ट में आती हैं। उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया ब्रांड एंडोर्समेंट है।

67
एलिस पेरी नेटवर्थ

रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया की धुरंधर महिला क्रिकेटर एलिस पेरी की नेटवर्थ 14 मिलियन अमेरिकी डॉलर के आसपास बताई जाती है। रुपए में यह आंकड़ा 117 करोड़ रुपए के करीब है। वो क्रिकेट से पहले फुटबॉल भी खेल चुकी हैं।

77
दोनों इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टिव

स्मृति मंधाना और एलिस पेरी दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव नजर आती हैं। दोनों ही अपनी तस्वीरें भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है।

Recommended Stories