IPL 2025 MI vs GT Live Updates, Indian Premier League 2025: राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच आईपीएल 2025 का 11वां मुकाबला बरसापारा स्टेडियम गुवाहाटी में खेला जा रहा है। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए हैं।
11:50 PM (IST) Mar 30
राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 9 रनों से हराया है। 183 रनों का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम 176 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में चेन्नई के गेंदबाजों ने कमाल किया रोमांचक मैच को अपने नाम किया।
10:51 PM (IST) Mar 30
183 रनों का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की पारी में 14 ओवर के खेल पूरा हो चुका है और टीम का स्कोर 111 रन है। ऋतुराज गायकवाड ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया और 50 रन पर खेल रहे हैं। वहीं, रवींद्र जडेजा 5 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। जीत के लिए 36 गेंदों में 72 रनों की जरूरत है।
10:24 PM (IST) Mar 30
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी में 9 ओवर पूरे हो चुके हैं। 183 रनों का पीछा करते हुए टीम ने 9 ओवर में 2 विकेट खोकर 62 रन बना लिए हैं। ऋतुराज गायकवाड 30 और शिवम दुबे 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं। जीत के लिए 66 गेंदों पर 121 रन चाहिए।
10:14 PM (IST) Mar 30
राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स का दूसरा विकेट 46 रन के स्कोर पर गिरा दिया है। हसरंगा ने राहुल त्रिपाठी को 23 रन के स्कोर पर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। छक्का मारने के प्रयास में वो कैच आउट हुए हैं।
09:49 PM (IST) Mar 30
राजस्थान रॉयल्स ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले ही ओवर में रचिन रवींद्र को 0 के स्कोर पर आउट कर दिया है। जोफ्रा आर्चर ने उन्हे ध्रुव जूरेल के हाथों कैच आउट करवा दिया है। टीम का स्कोर 2.3 ओवर 5/1 है।
09:23 PM (IST) Mar 30
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा 36 गेंदों में 81 रन नीतीश राणा ने बनाए। वहीं, रियान पराग ने भी 37 रनों की पारी खेली। चेन्नई की गेंदबाजी में खलील अहमद, नूर अहमद और मथिसा पथिराना ने 2-2 विकेट लिए। रवि अश्विन और रवींद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला। जीत के लिए सिएसके को 120 गेंदों पर 183 रनों की जरूरत है।
09:15 PM (IST) Mar 30
राजस्थान की बल्लेबाजी पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। टीम का नौवां विकेट 176 रन के स्कोर पर गिर चुका है। सिमरन हेटमायर 19 रन बनाकर मथिसा पथिराना के दूसरे शिकार बने हैं।
09:10 PM (IST) Mar 30
चेन्नई ने राजस्थान के ऊपर अपना शिकंजा पूरी तरह से कस दिया है। 175 रन के स्कोर पर कुमार कार्तिकेय रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए हैं। खलिल अहमद ने अपने हीबॉल पर उन्हे आउट किया।
09:07 PM (IST) Mar 30
राजस्थान रॉयल्स का सातवां विकेट 174 रन के स्कोर पर गिर चुका है। जोफ्रा आर्चर बिना खाता खोले ही खलील अहमद की गेंद पर ऋतुराज के हाथों कैच आउट हो गए हैं। टीम का स्कोर 18.3 ओवर 174/7 है।
09:03 PM (IST) Mar 30
चेन्नई ने राजस्थान को छठा झटका 166 रन के स्कोर पर दिया है। रियान पराग 37 रन बनाकर मथिसा पथिराना की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए हैं। टीम का स्कोर 18 ओवर में 166/6 है।
08:43 PM (IST) Mar 30
चेन्नई ने राजस्थान का चौथा विकेट 140 रन पर गिरा दिया है। हसरंगा 4 रन बनाकर रवींद्र जडेजा के पहले शिकार बने हैं। बड़ा शॉट खेलकर छक्का मारने के प्रयास में वह सीधे गेंद विजय शंकर को दे बैठे। शंकर ने लाजवाब कैच पकड़ा।
08:35 PM (IST) Mar 30
राजस्थान रॉयल्स का चौथा विकेट 134 रन पर गिर चुका है। इनफॉर्म बल्लेबाज ध्रुव जूरेल 3 रन बनाकर नूर अहमद के दूसरे शिकार बन गए हैं। मथिसा पथिराना ने लाजवाब कैच पकड़कर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।
08:28 PM (IST) Mar 30
चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका 124 के स्कोर पर दे दिया है। खतरनाक लग रहे नीतीश राणा 36 गेंदों में 81 रन बनाकर रविचंद्रण अश्विन की गेंद पर स्टंप आउट हो गए हैं। टीम का स्कोर 11.3 ओवर में 124/3 है।
08:24 PM (IST) Mar 30
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने अच्छी शुरुआत की है। 11 ओवर में टीम का स्कोर 100 के पार हो चुका है। नीतीश राणा 71 और रियान पराग 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम का स्कोर 11 ओवर 112/2 है।
08:09 PM (IST) Mar 30
राजस्थान की पारी में दूसरा विकेट 86 रन के स्कोर पर गिरा है। संजु सैमसन 20 रन बनाकर नूर अहमद के पहले शिकार बने हैं। बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में सीधे फील्डर को कैच दे बैठे। टीम का स्कोर 7.3 ओवर 86/2 है।
08:03 PM (IST) Mar 30
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने तेज शुरुआत की है। पहले 6 ओवर में टीम का स्कोर 79 रन हो चुका है। नीतीश राणा ने 21 गेंदों पर अर्धशतक लगाया है। संजु सैमसन 16 और राणा 58 रन पर खेल रहे हैं। टीम का स्कोर 6 ओवर में 79/1 है।
08:00 PM (IST) Mar 30
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नीतीश राणा ने 21 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। राजस्थान रॉयल्स के लिए वह बड़े गेमचेंजर बनते हुए नजर आ रहे हैं। शुरुआत से ही वह चौके और छक्कों की बरसात कर रहे हैं।
07:33 PM (IST) Mar 30
चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले ही ओवर में राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका दे दिया है। खलिल अहमद की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में यशस्वी जायसवाल 4 रन बनाकर कैच आउट हुए हैं।
07:11 PM (IST) Mar 30
डेवोन कौनवे, शिवम दुबे, सैम करन, शेख रशीद, मुकेश चौधरी।
07:10 PM (IST) Mar 30
शुभम दुबे, फाजलहलक फारूकी, कुणाल सिंह राठोर, कुमार कार्तिकेय, युद्धवीर सिंह।
07:08 PM (IST) Mar 30
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, विजय शंकर, जेमी ओवटर्न, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), नूर अहमद, रविचन्द्रन अश्विन, खलील अहमद, मथिसा पथिराना।
07:06 PM (IST) Mar 30
यशस्वी जायसवाल, संजु सैमसन (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), नीतीश राणा, सिमरन हेटमायर, हसरंगा, ध्रुव जूरेल, जोफ्रा आर्चर, महिष तिक्षणा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।
07:03 PM (IST) Mar 30
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल और संजु सैमसन ओपनिंग करते हुए नजर आने वाले हैं।
06:58 PM (IST) Mar 30
गुवाहाटी में होने वाले मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम में बदलाव होने की पूरी संभावना है। 13 साल के वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है, तो वहीं चेन्नई की ओपनिंग में चेंजेस देखने को मिल सकते हैं।
06:55 PM (IST) Mar 30
राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच आईपीएल 2025 का 11वां मुकाबला बरसापारा स्टेडियम गुवाहाटी में खेला जा रहा है। राजस्थान पहली जीत की तलाश में उतरने वाली है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स जीत के साथ वापसी करना चाहेगी। मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगा।