Sachin@50: वानखेड़े में 30 हजार फैंस के बीच सचिन ने काटा केक, स्टेडियम में गूंजा...सचिन-सचिन- Watch Video

Published : Apr 23, 2023, 11:04 AM IST
sachin tendulkar

सार

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का 50वां बर्थडे 24 अप्रैल को है। लेकिन इससे दो दिन पहले यानि 22 अप्रैल की रात ही सचिन ने वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में केक काटकर जन्मदिन मनाया।

Sachin Tendulkar Birthday. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का 50वां बर्थडे 24 अप्रैल को है। लेकिन इससे दो दिन पहले यानि 22 अप्रैल की रात ही सचिन ने वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान वानखेड़े स्टेडियम में सचिन-सचिन की गूंज सुनाई दी। ऐसा लगा मानों सचिन फिर से क्रीज पर उतरकर बल्लेबाजी करने जा रहे हों। मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ियों ने क्रिकेट के भगवान को अपने हाथों से केक खिलाया।

सचिन बोले- करियर का सबसे धीमा अर्धशतक

सचिन तेंदुलकर ने जन्मदिन का केक काटने के बाद अपने 50वें जन्मदिन को लेकर कहा कि यह उनके करियर का सबसे धीमा अर्धशतक रहा। उन्होंने पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी के दौरान दूसरे स्ट्रेटजिक टाइमआउट के दौरान ब्रेक में केक काटा और जन्मदिन मनाया। इस दौरान मुंबई इंडियंस के साथी खिलाड़ी भी मौजूद रहे। यह आयोजन भी मुंबई इंडियंस की तरफ से किया गया। जानकारी के लिए बता दें कि सचिन तेंदुलकर 2008-13 तक आईपीएल की मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े रहे थे। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े रहे।

 

 

क्रिकेट फैंस ने लगाया सचिन का मुखौटा

पंजाब किंग्स इलेवन और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे मैच को देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में कुल 30 हजार दर्शक मौजूद रहे। जब सचिन ने केक काटा तो ज्यादातर दर्शकों ने सचिन का मुखौटा लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। दिग्गज खिलाड़ी सचिन ने अपनी 10 नंबर की जर्सी पहनी और केट काटा। जिस वक्त यह आयोजन हुआ, तब 10वां ओवर खत्म हुआ था। इसके बाद तो स्टेडियम में सचिन, सचिन की गूंज उठ गई और ऐसा लगा कि यह महान बल्लेबाज फिर से क्रीज पर उतरने जा रहा है।

यह भी पढ़ें

Watch Video: मैदान पर दिखा भाई-भाई का प्यार, बिग ब्रदर ने टी-शर्ट बदली और बदल गई छोटे भाई की किस्मत

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल