Pak Cricket में छिड़ी बहस! शाहिद अफरीदी के पुराने बयान पर सना मीर का करारा जवाब

Published : Jun 29, 2026, 11:00 AM IST
Pakistan Women Team

सार

Women's T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने महिला क्रिकेटरों के खिलाफ होने वाली ट्रोलिंग, लैंगिक भेदभाव और पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के पुराने बयान पर खुलकर नाराजगी जताई है। 

Sana Mir Statement: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान महिला टीम का सफर लीग स्टेज में ही खत्म हो गया। हालांकि टीम ने अपने आखिरी मुकाबले में नीदरलैंड्स को 37 रन से हराकर टूर्नामेंट का समापन जीत के साथ किया, लेकिन उससे पहले लगातार चार हार मिलने के कारण टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की महिला खिलाड़ियों की जमकर आलोचना होने लगी। ऐसे में पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर अपने खिलाड़ियों के समर्थन में सामने आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। आइए जानते हैं अपने वीडियो में उन्होंने क्या कहा-

सना मीर का वायरल वीडियो

सना मीर ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए याद दिलाया कि पाकिस्तान ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत को दो बार हराया है। इसके अलावा इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट ने पाकिस्तान को कई बड़ी उपलब्धियां दी हैं, लेकिन फिर भी महिला खिलाड़ियों को वह सम्मान नहीं मिलता जिसकी वे हकदार हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई महिला खिलाड़ी खराब प्रदर्शन करती है, तो लोग उसका आत्मविश्वास तोड़ने की कोशिश करते हैं। समाज को महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदलने की जरूरत है, तभी महिला क्रिकेट आगे बढ़ पाएगा।

और पढ़ें- शादाब बेटा! शाहिद अफरीदी ने अपने ही क्रिकेटर को किस बात पर लताड़ा-WATCH

 

 

महिलाओं और पुरुषों को मिले बराबरी का सम्मान

सना मीर ने ऑस्ट्रेलिया का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पुरुष क्रिकेटरों ने महिला खिलाड़ियों को बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए आवाज उठाई थी। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के पुरुष खिलाड़ियों ने तब तक नए कॉन्ट्रैक्ट पर साइन नहीं किए थे, जब तक महिला खिलाड़ियों को अधिकार और सम्मान नहीं मिला। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पुरुष टीम बड़े टूर्नामेंट हारती है, तब उसके खिलाड़ियों के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाता। लेकिन महिला खिलाड़ियों को सिर्फ इसलिए ज्यादा ट्रोल किया जाता है, क्योंकि वे महिलाएं हैं।

मीर ने शाहिद अफरीदी के बयान पर जताई नाराजगी

सना मीर ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के पुराने विवादित बयान पर भी नाराजगी जताई। दरअसल, अफरीदी ने एक बार कहा था कि महिलाओं को क्रिकेट खेलने की बजाय खाना बनाने पर ध्यान देना चाहिए। जिस पर सना मीर ने कहा कि इस तरह की सोच महिलाओं के प्रति भेदभाव को बढ़ावा देती है। उन्होंने साफ कहा कि महिलाओं को भी खेलों में बराबरी का सम्मान और अवसर मिलना चाहिए।

फर्जी AI वीडियो पर सना मीर ने जताई चिंता

सना मीर ने सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे फर्जी AI वीडियो और झूठी खबरों पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों और उनके परिवारों को बदनाम करने के लिए नकली वीडियो और गलत जानकारी फैलाना बेहद गलत है। इससे न केवल खिलाड़ियों का मनोबल टूटता है, बल्कि समाज में नफरत भी बढ़ती है।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

'हम सीखेंगे और दोबारा लौटेंगे', वायरल हो रहा वैभव सूर्यवंशी का यह पोस्ट
महिला टी20 वर्ल्ड कप देखने पहुंचे विरुष्का, शॉर्ट ड्रेस में अनुष्का और कैजुअल लुक में विराट ने जीता दिल