'हम सीखेंगे और दोबारा लौटेंगे', वायरल हो रहा वैभव सूर्यवंशी का यह पोस्ट

Published : Jun 29, 2026, 10:10 AM IST
India vs Ireland T20

सार

Vaibhav Suryavanshi Viral Post: आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू का मौका नहीं मिलने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया पर मोटिवेशनल पोस्ट शेयर किया। जानिए उनके वायरल पोस्ट, भारत की हार और इंग्लैंड सीरीज से जुड़ी पूरी जानकारी।

India vs Ireland T20: भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा। 28 जून को बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत महज 1 रन से मैच हार गया। इसके साथ ही आयरलैंड ने दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। हालांकि, इस हार के बाद सबसे ज्यादा चर्चा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की हो रही है। पूरी सीरीज में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला। इसी बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस भारतीय क्रिकेट के लिए उम्मीद की किरण मान रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी का वायरल पोस्ट

मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारतीय टीम की जर्सी पहने दो तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, "हम सीखेंगे और पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होकर लौटेंगे।" उनका यह छोटा-सा मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस इस पोस्ट की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे टीम इंडिया के जज्बे का प्रतीक बता रहे हैं। गौरतलब है कि आयरलैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। उम्मीद थी कि उन्हें दोनों में से किसी एक मुकाबले में मौका मिलेगा, लेकिन पूरी सीरीज में वह बेंच पर ही बैठे रहे। इसके बाद क्रिकेट प्रेमियों ने टीम मैनेजमेंट के फैसले पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

 

 

और पढे़ं- IND vs IRE: सिर्फ 1 रन से टूटा भारत का घमंड! आयरलैंड ने टीम इंडिया का 2-0 से किया सफाया

क्या इंग्लैंड की खिलाफ मिलेगा वैभव को मौका?

अब सभी की नजरें 1 जुलाई से शुरू होने वाली भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज पर हैं। माना जा रहा है कि इंग्लैंड की तेज और सीम वाली पिचों पर वैभव सूर्यवंशी को अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने का मौका मिल सकता है।

दूसरे मैच में सिर्फ एक रन से हारी टीम इंडिया

भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में 154 रन बनाए। लक्ष्य ज्यादा बड़ा नहीं था, लेकिन भारतीय बल्लेबाज आयरिश गेंदबाजों के प्रदर्शन के सामने संघर्ष करते नजर आए। टीम इंडिया निर्धारित 20 ओवर में 153 रन ही बना सकी और मुकाबला सिर्फ एक रन से हार गई। आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम जीत के बेहद करीब पहुंचकर भी लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। मैच के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि जब वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में थे, तो उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह क्यों नहीं दी गई। दरअसल, आईपीएल 2026 में वैभव ने राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार बल्लेबाजी की थी। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के चलते ही उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया था। माना जा रहा था कि वह टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूती देंगे, लेकिन पूरी सीरीज में उन्हें सिर्फ स्क्वॉड का हिस्सा बनाकर रखा गया और डेब्यू का इंतजार बढ़ गया।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

महिला टी20 वर्ल्ड कप देखने पहुंचे विरुष्का, शॉर्ट ड्रेस में अनुष्का और कैजुअल लुक में विराट ने जीता दिल
IND vs IRE: सिर्फ 1 रन से टूटा भारत का घमंड! आयरलैंड ने टीम इंडिया का 2-0 से किया सफाया