सारा तेंदुलकर अपनी खूबसूरती और अंदाज को लेकर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। उनका नाम अक्सर क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जोड़ा जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि गिल से पहले वह किसे डेट कर रही थीं? आईए हम आपको बताते हैं।
सचिन तेंदुलकर की लाडली बेटी सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर अपने पोस्ट को लेकर सुर्खियों में दिखाई देती हैं। उनकी खूबसूरती के पीछे लाखों लोग दीवाने बने हुए हैं। हर कोई उनकी सुंदरता का तारीफ करता दिखाई देता है। कुछ समय पहले तक टीम इंडिया के क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ उनका नाम जुड़ा था। कई फैंस का मानना था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
27
शुभमन गिल से रिश्ता
हालांकि, शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के बीच क्या रिश्ता है इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी नहीं करते हैं। लेकिन, इसके बावजूद भी फैंस दोनों के रिलेशनशिप में होने की बात कह देते हैं। अभी भी दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।
37
बॉलीवुड एक्टर के साथ जुड़ा नाम
सारा का नाम गिल से पहले एक बॉलीवुड एक्टर के साथ भी जोड़ा गया था। उस समय भी काफी ज्यादा अफवाहें उड़ी थीं। फैंस के मन में सस्पेंस उठ रहा था कि गिल को वह चीट कर रही हैं। सारा का नाम एक्टर हिमांश कोहली के साथ जोड़ा जा रहा था। ऐसी खबरें निकलर सामने आ रही थीं, कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
इतना ही नहीं, लोगों ने सारा के ऊपर इल्जाम लगाते हुए कहा कि वह गिल को धोखा दे रही हैं। हिमांश और सारा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसके बाद उनके रिश्ते की खबर ने आग पकड़ ली। दोनों को कई बार एंजॉय करते हुए भी देखा गया था। हालांकि, बाद में एक्टर ने शादी कर ली। जिसके बाद इस खबर पर हमेशा के लिए ब्रेक लग गया।
57
अनंत अंबानी संग रिश्ता
सारा तेंदुलकर का नाम एक समय भारत के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के साथ जुड़ चुका है। साल 2020 में दोनों कई मौके पर एक साथ स्पॉट किया गया था, जिसके बाद यह अफवाह उड़ने लगी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, बाद में यह स्पष्ट हो गया कि ऐसा कुछ नहीं है।
67
सिंगल हैं सारा...
शुभमन गिल को इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनफॉलो करने के बाद यह तो पूरी तरह से साफ हो गया है, कि सारा और उनके बीच कुछ नहीं है। इतना ही नहीं गिल ने भी एक इंटरव्यू के दौरान यह बात कही थी, कि तीन साल से वो सिंगल हैं और उनके पास समय नहीं है। ऐसे में सबके मन में यह सवाल जरूर होगा, कि क्या सारा अभी भी सिंगल हैं।
77
सोशल मीडिया पर...
सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव नजर आती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। घूमने फिरने में भी सचिन की लाडली को काफी मजा आता है। हाल ही में वो ऑस्ट्रेलिया में नजर आई थीं। जिसका वीडियो और तस्वीरें भी लगाई थीं।