शेफाली वर्मा की इन 5 तस्वीरों पर हार बैठेंगे दिल, एक में लग रहीं 'COOL'

Published : Dec 28, 2025, 07:13 PM IST

Shafali Verma 5 Beautiful Pics: भारतीय महिला टीम की धुंआधार बल्लेबाज शेफाली वर्मा क्रिकेट के मैदान पर अपना जलवा खूब बिखेरती हैं। इसके अलावा ग्लैमरस और स्टाइल के मामले में भी वो काफी चर्चा में रहती हैं। उनका अनोखा लुक हरेक फैंस को दीवाना बना देता है। 

PREV
17
शेफाली वर्मा का क्रिकेट में जलवा

महिला टीम इंडिया की विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा इस समय बल्ले से खूब रन बना रही हैं। श्रीलंका के खिलाफ टी20i सीरीज में भी उनका बल्ला जमकर गरज रहा है। जिस तरह से क्रिकेट के मैदान में वो फैंस को बल्लेबाजी से इंटरटेन कर रही हैं, ठीक उसी प्रकार अपने स्टाइल और अंदाज से लोगों को दीवाना बना रही हैं। उनकी खूबसूरती के पीछे फैंस पागल हैं।

27
5 सबसे खूबसूरत Pics

बल्ले से धूम मचाने की अलावा शेफाली वर्मा खूबसुरती में भी जलवा बिखेर रही हैं। उनका हरेक लुक फैंस का ध्यान खींच रहा है। सोशल मीडिया पर भी वो काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। शेफाली अपनी तस्वीरें लगातार शेयर करती नजर आती हैं। उनकी तस्वीरों पर फैंस का का खूब प्यार मिलता है। इसी बीच आइए हम आपको उनकी 5 सबसे खूबसूरत Pics दिखाते हैं।

37
जींस और टीशर्ट में जलवा

पहली तस्वीर में शेफाली वर्मा जींस और टीशर्ट पहनी हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने आंखों पर चश्मा चढ़ा रखा है, जिससे वो काफी स्टाइलिश लग रही हैं। उन्हें देख ऐसा लग रहा, जैसे फिल्म की कोई हीरोइन नए लुक में आ गई हों। इस फोटो पर फैंस ने जमकर लाइक्स और कॉमेंट्स दिए हैं।

47
COOL ब्लेजर लुक

दूसरी तस्वीर में शेफाली वर्मा बेहद कूल दिख रही हैं। उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर का शानदार ब्लेजर सेट पहन रखा है, ऊपर से उनके छोटे बाल लाजवाब लग रहा है। वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस तस्वीर पर फैंस लगातार प्यार लुटा रहे हैं। इस पिक्चर पर 56 हजार से अधिक लाइक और 400 से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं। फोटो को शेयर भी किया गया है।

57
नेचर को एंजॉय करतीं शेफाली

तीसरी तस्वीर में शेफाली वर्मा किसी शानदार स्पॉट पर घूमती नजर आ रही हैं। उन्होंने लाजवाब ड्रेस भी पहन रखा है, जो ट्रिप में चार चांद लगा रहे हैं। कुल 5 तस्वीरें उन्होंने शेयर किए हैं, जिसपर फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। 31 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। अलग-अलग पोज में वो पिक्चर क्लिक करती हुई दिखाई दे रही हैं।

67
कंगारू के साथ मस्ती

शेफाली वर्मा चौथी तस्वीर में कंगारू के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने नेचर सफारी का आनंद लिया है, जिसमें कंगारू के साथ फोटो खिंचवाई हैं। ब्लैक कलर की टी शर्ट में उनका लुक बेहद कमाल का लग रहा है। यही वजह है कि फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। 43 हजार से ज्यादा लोगों ने अब तक लाइक किया है। ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने यह तस्वीर क्लिक करवाई है।

77
वर्ल्ड कप के साथ तस्वीर

क्रिकेटर शेफाली वर्मा पांचवें तस्वीर में वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ नजर आ रही हैं, जो काफी शानदार लग रहा है। वो बेहद खुश लग रही हैं। इसी साल 2 नवंबर को भारतीय महिला टीम ने विश्व कप का पहला खिताब अपने नाम किया था, जिसमें फाइनल में शेफाली ने कमाल का प्रदर्शन किया है। अपनी बल्लेबाजी से बड़ा योगदान दिया, जिसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

Read more Photos on

Recommended Stories