Shikhar Dhawan अपनी नई गर्लफेंड्र Sophie Shine से कितने अमीर हैं?

Published : May 02, 2025, 01:02 PM IST

Shikhar Dhawan-Sophie Shine Net Worth: टीम इंडिया से रिटायट हो चुके शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आते हैं। वह इंस्टाग्राम पर हमेशा रील बनाते रहते हैं और अपने फैंस का मनोरंजन करते हैं। इसी बीच उनके जीवन में एक नए सख्श की एंट्री हुई है। 

PREV
17
चर्चा में शिखर धवन

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन इस समय अपने नए रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। सोफी शाइन को लेकर चली आ रही डेटिंग रयूमर्स पर अब धवन ने मुहर लगा दी है और रिश्ता पक्का कर लिया है। गब्बर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिल वाली इमोजी देकर प्यार का पंचनामा किया है।

27
शिखर की नई गर्लफेंड्र कौन हैं?

धवन की नई गर्लफ्रेंड भारत नहीं, बल्कि विदेशी की रहने वाली हैं। आयरलैंड में उनका जन्म हुआ है। उनकी पढ़ाई की बात करें, तो उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग मैनेजमेंट का कोर्स किया है। इस समय वो नॉर्दन ट्रस्ट अबू धाबी में बतौर सेकेंड उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर रही हैं।

37
कब हुई दोनों की मुलाकात?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, शिखर धवन और सोफी शाइन की पहली मुलाकात साल 2024 में दुबई में हुई थी। जिसके बाद उन्हें पहले नजर में ही प्यार हो गया। जिसके बाद पहले दोस्ती हुई फिर नजदीकियां बढ़ीं और अब दोनों एक साथ रिश्ते में आ गए हैं।

47
शिखर का हो चुका है तलाक

शिखर धवन का अपनी एक्स वाइफ से तलाक हो चुका है, जो ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली थीं। साल 2021 में उनकी बीवी आयशा मुखर्जी ने तलाक लेने का फैसला किया था, जिसके बाद dhwan अकेले जिंदगी गुजार रहे थे। उनके बेटे जोरावर को भी आयशा अपने साथ ले गईं।

57
पूरी तरह टूट गए धवन

अपने बेटे से अलग होने के बाद शिखर धवन पूरी तरह से टूट गए थे। कई बार उन्होंने अपनी इमोशंस को भी सामने लाया और दिल की बात कही। उतना ही नहीं, साल 2024 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान भी कर दिया। धवन लंबे समय से टीम इंडिया में नहीं खेल रहे थे, जिसके बाद यह निर्णय लेना पड़ा।

67
कितनी है शाइन की कमाई?

शिखर धवन की नई गर्लफ्रेंड की कमाई पर नजर डालें, तो उनकी कुल संपत्ति सार्वजानिक नहीं है। हालांकि, कॉरपोरेट के क्षेत्र में वह अच्छी सैलरी ले रही हैं। Cicketledger.com के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 20 लाख रुपए है।

77
शिखर धवन की कुल नेटवर्थ

वहीं, पूर्व क्रिकेटर की नेटवर्थ की बात करें, तो TOI के मुताबिक धवन के पास 125 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति उपलब्ध है। वह कमाई के मामले में अपनी गर्लफेंड्र से काफी आगे हैं। उनकी कमाई का जरिया ब्रांड एंडोर्समेंट, क्रिकेट और कई अन्य चीजें हैं।

Recommended Stories