7 PHOTOS: शिखर धवन की नई पारी शुरू, देखें आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी संग शादी की तस्वीरें

Published : Feb 21, 2026, 11:52 PM IST

Shikhar Dhawan Wedding Pics: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी कर ली है। इस खास मौके का वीडियो और तस्वीरें स्पिनर युजवेन्द्र चहल ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। 

PREV
17

तस्वीरों में शिखर धवन सोफी शाइन को सिंदूर लगाते दिख रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वो पत्नी सोफी के साथ भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। 

27

शिखर धवन की शादी में युजवेन्द्र चहल खासतौर पर मौजूद थे। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें चहल ‘मौजा ही मौजा’ गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। 

37

40 साल के पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन ने 12 जनवरी 2026 को अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सगाई की थी। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे और मई 2025 में उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था।

47

सगाई के बाद धवन ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि वे अपनी मुस्कान, सपनों और जीवन को एक-दूसरे के साथ साझा कर रहे हैं और सभी से मिले प्यार और आशीर्वाद के लिए आभारी हैं।

57

आईपीएल के दौरान जब धवन पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे थे, तब भी सोफी शाइन को टीम का समर्थन करते हुए देखा गया था। वे अक्सर स्टैंड्स में मौजूद रहती थीं। सोशल मीडिया पर भी दोनों के कई मजेदार वीडियो सामने आते रहे हैं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया।

67

सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं। उनकी मुलाकात जब शिखर धवन से हुई, उस समय वे UAE में नौकरी कर रही थीं। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वे अमेरिका की फाइनेंशियल सर्विस कंपनी Northern Trust Corporation में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट (प्रोडक्ट कंसल्टेंट) के पद पर काम कर चुकी हैं।

77

पिछले साल जुलाई से वे धवन की स्पोर्ट्स कंपनी ‘Da One Sports’ में COO (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) के रूप में जुड़ी हुई हैं। सोफी ने आयरलैंड के Limerick Institute of Technology से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उनकी शुरुआती शिक्षा कैसलरॉय कॉलेज से पूरी हुई।

Read more Photos on

Recommended Stories