'होली खेलने से मना किया...,' श्रेयस अय्यर को रंगों का त्योहार मनाने से किसने रोका? VIDEO पोस्ट कर खुद बताया दर्द

Published : Mar 14, 2025, 09:25 PM IST
shreyas iyer

सार

Shreyas Iyer Holi: IPL 2025 में पंजाब किंग्स के कप्तान बनने वाले श्रेयस अय्यर को होली खेलने से मना कर दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया का माहौल गरम हो गया है। आखिर इसके पीछे की असली वजह क्या है? आईए जानते हैं। 

Shreyas Iyer did not Celebrate Holi: आज यानी 14 मार्च को पूरा देश रंगों का त्योहार होली मना रहा है। एक तरफ जहां सभी भारतीय लोग अपनों को रंगों से सराबोर करने में लगे हैं, तो वहीं दूसरी ओर भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर को होली खेलने से मना कर दिया है। जिसके बाद अय्यर का दर्द सोशल मीडिया पर छलका है। आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के कप्तान अय्यर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने होली खेलने से मना करने का लगाया है। एक क्रिकेटर के नाते उनके साथ काफी गलत हुआ है। आखिर ऐसा उनके साथ किसने किया? आईए हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताते हैं।

श्रेयस अय्यर को किसने नहीं दी होली खेलने के लिए छुट्टी?

दरअसल, होली के मौके पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया है। उस वीडियो में अय्यर क्रिकेट किट एक बैग में पैक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बूमरैंग वीडियो बनाया है और फिर पोस्ट किया है। इस दौरान अपने पोस्ट पर बल्लेबाज ने नोट में भी लिखा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि "जब छुट्टी का दिन हो, लेकिन आपके लिए वह खुशी का न हो।" उन्होंने नीचे कैप्शन में लिखा कि “कोच ने होली खेलने से मना कर दिया है, रोजाना अभ्यास करने के लिए कहा है।”

IPL 2025 में पंजाब किंग्स के लिए कप्तानी करते हुए दिखेंगे अय्यर

श्रेयस अय्यर आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 26 करोड़ 50 लाख रुपए देकर टीम में बतौर कप्तान शामिल किया है। श्रेयस ने पिछले सीजन अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स KKR को चैंपियन बनाया था। उनकी टीम ने लाजवाब प्रदर्शन भी करके दिखाया। जिसके बाद इस खिलाड़ी की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई। ऐसे में IPL 2025 मेगा ऑक्शन में उनके ऊपर बोली लगी और कोलकाता ने रिटेन करने से इनकार कर दिया। इतना ही नही RTM कार्ड का इस्तेमाल भी नहीं किया। जिसके बाद पंजाब ने मौके पर चौका मार दिया।

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 17 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, संडे को हारते ही बाहर होगी ये टीम!
Who Won Yesterday’s IPL Match, GT vs KKR: कल का मैच कौन जीता, ईडन गार्डन्स में लगे 21 छक्के, देखें Highlights