ODI में शुभमन गिल के आते ही 2 शतकवीर होंगे 'OUT,' न्यूजीलैंड सीरीज में नहीं मिलेगा चांस!

Published : Jan 02, 2026, 05:31 PM IST

Shubman Gill Comeback: चोट के चलते टीम इंडिया की वनडे टीम से बाहर हुए शुभमन गिल एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर 50-50 फॉर्मेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाले 3 मैचों की सीरीज में वापसी हो सकते हैं। 

PREV
16
शुभमन गिल की वापसी

टीम इंडिया की वनडे टीम में कप्तान शुभमन गिल की वापसी होने जा रही है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले वो चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें ODI से बाहर होना पड़ा था, लेकिन अब न्यूजीलैंड के खिलाफ नए साल 2026 में धमाल मचाने के लिए तैयार हो रहे हैं। वो पिछले कई समय से भारतीय टीम में खेल रहे हैं।

26
रोहित शर्मा के साथ ओपन

भारतीय टीम में आते ही रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल बतौर ओपनर भी खेलते हुए नजर आने वाले हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जब वो वनडे नहीं खेल रहे थे, तब उनकी जगह पर यशस्वी जायसवाल को मौका दिया गया था, लेकिन अब वो आ चुके हैं। वर्ल्ड कप 2023 में भी रोहित और गिल की जोड़ी ने धमाल मचाया था, उसके बाद लगातार इस फॉर्मेट में रनो की बरसात कर रहे हैं।

36
किसका कटेगा पत्ता?

शुभमन गिल के वापसी होने पर कई खिलाड़ियों की छुट्टी होने जा रही है। सिर्फ एक खिलाड़ी के आने से इनका नंबर जाने वाला है। वो एक फिक्स बल्लेबाज बन चुके हैं, ऊपर से टीम की कमान भी गिल के हाथों में ही है। यहां हम आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गिल के आते ही टीम इंडिया के स्क्वॉड से बाहर हो जाएंगे। आइए उनके बारे में हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं।

46
यशस्वी जायसवाल

गिल के आने से सबसे पहला खतरा यशस्वी जायसवाल पर पड़ने वाला है, जो टीम इंडिया के स्क्वॉड से बाहर हो सकते हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें मौका दिया गया था, लेकिन अब न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बाहर होने की संभावना बनी हुई है। तीसरे मैच में उन्होंने एक शतक भी लगाया, जो उनके करियर का पहला भी रहा। इसके बावजूद भी उन्हें बाहर कर दिया जा सकता है। अब चयन समिति ही इसपर अपना ध्यान दे रहे होंगे।

56
तिलक वर्मा

बाएं हाथ के होनहार युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को भी टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है, क्योंकि शुभमन गिल की एंट्री होने जा रही है। अब देखने वाली बात यह होगी, कि क्या इस अनुभवी खिलाड़ी को बाहर का रास्ता चयनकर्ताओं द्वारा दिखाया जाएगा। तिलक एक अच्छे खिलाड़ी हैं, जो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार बल्ले से रन बना रहे हैं। एक के बाद एक बड़े रिकॉर्ड बनाए जा रहे हैं। इसके बवाजूद भी तिलक की जगह बनना मुश्किल है।

66
ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ पर भी खतरा मंडरा रहा है, जो आने वाले न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज बाहर हो सकते हैं। अभी तक गिल के नहीं होने से उन्हें मिडिल ऑर्डर में मौका मिला था, लेकिन अब कॉम्बिनेशन बनना मुश्किल होगा। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार ईशान किशन की भी एंट्री होने वाली है। उनके आने से भी बड़ा नुकसान ऋतुराज को देखने को मिल सकता है।

Read more Photos on

Recommended Stories