
Shubman Gill Record: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 14 नवंबर से होने जा रहा है। पहला मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम की नजरें इस सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज करके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में टॉप पर जाने पर होंगी। वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल के पास एक नया रिकॉर्ड बनाने का शानदार मौका होगा। विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के एक स्पेशल क्लब में अपनी जगह बनाने पर होंगी। उन्हें इस रिकॉर्ड में शामिल होने के लिए 272 रनों की जरूरत है।
बाएं हाथ के बल्लेबाज शुभमन गिल के लिए साल 2025 अब तक काफी शानदार रहा है। उनकी नजरें अब इसी साल में 2000 रनों का आंकड़ा छूने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा। सबसे खास बात यह है कि गिल इस एक साल एक भी बार डक आउट नहीं हुए हैं, जो उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि भी है। यदि साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में अच्छी बल्लेबाजी कर गए, तो दो हजार रनों का आंकड़ा अपने नाम कर लेंगे। ऐसा करने वाले ये चौथे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। वो बिना डक आउट हुए 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में आ जाएंगे।
और पढ़ें- IND vs SA: पहले टेस्ट में क्या होगी भारत की मजबूत प्लेइंग 11? इन 2 खिलाड़ियों ने बढ़ाई टेंशन
शुभमन गिल से पहले इस सूची में भारत के दिग्गज खिलाड़ियों ने यह कारनामा कर रखा है। सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ बिना डक आउट हुए टेस्ट में एक साल में 2000 रनों का आंकड़ा छुआ है। साल 2016 में किंग कोहली बिना शून्य पर आउट हुए 2595 रन बनाए थे, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाजों द्वारा बनाया गया सबसे ज्यादा रन है। इतना ही नहीं, इंटरनेशनल रन के मामले में भी वो सबसे आगे हैं। सचिन ने 1998 में 2541 रन बनाए थे और एक भी बार शून्य पर आउट नहीं हुए। द्रविड़ ने भी 2022 में 2270 रन बनाए और एक बार भी डक के फेर में नहीं फंसे।
साल 2025 अभी तक शुभमन गिल के लिए लाजवाब रहा है। उन्होंने 8 टेस्ट मैचों की 15 इनिंग्स में 69.92 की औसत से 979 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 1 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 269 रन है। वहीं, पूरे टेस्ट करियर में गिल ने 39 मैचों में 43.02 की औसत से 2839 रन बनाए हैं। उन्होंने पूरे करियर में 10 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं। वो 5 बार डक आउट भी हुए हैं।
और पढ़ें- भारत vs दक्षिण अफ्रीका: ईडन टेस्ट से पहले नीतीश रेड्डी रिलीज, जानें क्यों?