
Sri Lanka vs New Zealand Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में आज बड़ा मुकाबला श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच है। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसका टॉस 6:30 बजे होगा। ये मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। एक भी हार सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर सकती है। इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा यहां की पिच की है, जो बल्लेबाजों के साथ खेल कर सकती है? पढ़िए आज के मैच की पिच रिपोर्ट...
अब तक दोनों टीमों के बीच 28 टी20 मुकाबले हुए हैं। इसमें न्यूजीलैंड 16 जीत के साथ आगे है, जबकि श्रीलंकाई टीम सिर्फ 6 में ही जीत सकी है। कुछ मैच टाई और कुछ बेनतीजा भी रहे। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका की तरफ से पाथुम निसांका (Pathum Nissanka) शानदार लय में हैं और तेजी से रन बना रहे हैं। स्पिन में महीश तीक्षणा (Maheesh Theekshana) काफी अहम हैं। अगर पिच टर्न लेती है, तो श्रीलंका के स्पिनर मैच पलट सकते हैं।
टिम साइफर्ट (Tim Seifert) इस टूर्नामेंट में लगातार रन बना रहे हैं और एक बार फिर आक्रामक शुरुआत दे सकते हैं। तेज गेंदबाजी में लॅाकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) बड़ा रोल निभा सकते हैं, लेकिन असली टेस्ट होगा कि क्या ये टीम स्पिन को अच्छे से खेल पाएगी?
कोलंबो की सतह शुरुआत में ठीक लगती है। नई गेंद से बैट पर गेंद अच्छे से आती है। पावरप्ले में रन बनाना आसान दिखता है, लेकिन जैसे ही गेंद पुरानी होती है, कहानी बदल जाती है। गेंद धीमी हो जाती है, स्पिन ज्यादा पकड़ बनाती है और बड़े शॉट लगाना मुश्किल हो जाता है। मिडिल ओवर्स में शानदार स्पिन होने से बल्लेबाजों के लिए यह पिच खतरे की घंटी मानी जाती है। यही वजह है कि यहां 160 के आसपास का स्कोर भी मैच जिताऊ साबित हो सकता है, जो टीम 170 के करीब पहुंच गई, उसे पकड़ना आसान नहीं रहता है।
कोलंबो के इस मैदान में आज तापमान करीब 31 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं। हालांकि, बारिश की संभावना बहुत कम है। दूसरी पारी में गर्मी और उमस खिलाड़ियों की फिटनेस की भी परीक्षा ले सकती है।
इस पिच पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि बाद में पिच धीमी हो जाती है और रन चेज करना मुश्किल हो सकता है। हालांकि, अगर ओस आती है, तो गेंदबाजों को दिक्कत हो सकती है।
श्रीलंका
कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), दसुन शनाका (कप्तान) पाथुम निसांका, कामिल मिशारा, पवन रत्नायके, दुनिथ वेल्लालागे, कामिंडु मेंडिस, दुषन हेमंथ, दिलशान मदुषंका महीश तीक्षणा और दुष्मंथा चमीरा।
न्यूजीलैंड
टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चापमन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, मैट हेनरी लॉकी फर्ग्यूसन और ईश सोढी।
इसे भी पढ़ें- India vs Zimbabwe T20 WC: 3 बड़े खिलाड़ी बाहर, देखें टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI
इसे भी पढ़ें- T20 WC Semifinal: अब नहीं होगा भारत-पाक का सेमीफाइनल मैच! करोड़ों फैंस का सपना चकनाचूर