1 मैच 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड..., स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्ले से मचाया तहलका

Published : Oct 12, 2025, 04:46 PM IST
Smriti Mandhana Record

सार

India W vs Australia W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में स्मृति मंधाना का बल्ला गरजा है। इस दौरान उन्होंने विश्व क्रिकेट में सनसनी मचाते हुए नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इसके अलावा 5000 रनों का आंकड़ा भी वनडे में छू लिया है। 

Smriti Mandhana Record: स्मृति मंधाना ने क्रिकेट के मैदान पर एक और नया इतिहास रच दिया है। महिला विश्व कप 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाकर उन्होंने भारत के लिए वनडे करियर में 5000 रन पूरे कर लिए हैं। उनका बल्ला अभी तक इस टूर्नामेंट में नहीं चला था और पिछले 3 पारियों में रन नहीं आए थे, लेकिन कंगारुओं के खिलाफ उन्होंने मौके को हाथ से जाने नहीं दिया और 66 गेंद पर 80 रनों की पारी खेली। स्मृति अभी भी क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने 5000 रन पूरे करके भारतीय महिला क्रिकेट में एक नया अध्याय जोड़ा है।

स्मृति मंधाना ने वनडे क्रिकेट में हासिल किया नया मुकाम

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए स्मृति ने जैसे ही 58 रनों का आंकड़ा छूआ, वैसे ही एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। स्मृति अब भारतीय महिला टीम की ओर से वनडे फॉर्मेट में 5000 रनों का आंकड़ा छूने वाली दूसरी बल्लेबाज बन चुकी हैं। यह कारनामा उन्होंने अपने 112वें मैच की 112वीं पारी में करके दिखाया है। स्मृति से पहले इस सूची में सिर्फ एक भारतीय क्रिकेटर का नाम दर्ज था, जिन्होंने ODI क्रिकेट में 5 हजार का जादुई आंकड़ा छुआ था।

भारत के लिए 5 हजार ODi रन बनाने वाली पहली महिला बल्लेबाज

बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना से पहले टीम इंडिया के लिए वनडे में 5000 रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज मिताली राज हैं। पूर्व क्रिकेटर ने भारत के लिए अब तक सिर्फ 5 हजार का जादुई आंकड़ा छुआ था। उन्होंने अपने पूरे करियर में 232 वनडे मैचों की 211 इनिंग्स में 50.70 की औसत और 82.62 की स्ट्राइक रेट से 7805 रन बनाए हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में 7 शतक और 64 अर्धशतक दर्ज हैं, वहीं सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 125 रन है।

और पढ़ें- Women's World Cup 2025: खतरनाक ऑस्ट्रेलिया से टीम इंडिया की टक्कर, क्या विशाखापट्टनम में होगी वापसी?

ODI में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाली क्रिकेटर बनीं स्मृति

इसके अलावा भी स्मृति ने इस मुकाबले में एक और रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। विमेंस महिला वनडे में इनिंग्स के हिसाब से सबसे तेज 5000 रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज बनी हैं। स्मृति ने 112 पारियों में ही यह कारनामा कर दिया है। विश्व क्रिकेट में उनसे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज की स्टीफेन टेलर के नाम दर्ज था, जिन्होंने 129 पारियों में 5 हजार रन बनाईं थीं। वहीं, तीसरे पर सुजी बेट्स 136 और चौथे पर मिताली राज 144 इनिंग्स हैं।

और पढ़ें- IND vs AUS, Women's ODI World Cup 2025: आज के मैच का टॉस कौन जीता?

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IPL Flashback: 2020 सीजन के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन थे?
IND vs SA 3rd ODI: विराट कोहली एक और इतिहास रचने के करीब, इस बार बाबर आजम का टूटेगा घमंड