स्मृति मंधाना vs हरमनप्रीत कौर: 2025 में किसने छापे सबसे ज्यादा नोट, आंकड़े देख बोलेंगे-गजब!

Published : Jan 01, 2026, 11:04 AM IST

Smriti Mandhana vs Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला टीम की 2 सबसे स्तर खिलाड़ी स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने साल 2025 में एक से बढ़कर एक धांसू रिकॉर्ड बनाए। दोनों ने विश्व कप का खिताब जीता। कमाई के मामले में भी धमाल मचा दिया। 

PREV
16
स्मृति मंधाना का जलवा

विमेन क्रिकेट में टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने साल 2025 में वो कर दिया, जिसे फैंस हमेशा याद रखेंगे। एक से बढ़कर एक धांसू रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। इस वर्ष ज्वाइंट सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक जड़ने से लेकर रनों का अंबार लगाने तक का रिकॉर्ड बनाया। इतना ही नहीं विश्व कप भी जीता।

26
कप्तान हरमनप्रीत का जादू

इसके अलावा भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी अपना जलवा जलाया। उनकी कप्तानी में भारत ने पहली बार आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करके इतिहास अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में हरमन ने कमाल की पारी खेली थी।

36
2025 में स्मृति मंधाना की कमाई

स्मृति मंधाना ने कमाई के मामले में भी साल 2025 में धमाल मचाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 32 से 34 करोड़ रुपए हो गई है। उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया क्रिकेट और ब्रांड एंडोर्समेंट है। बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से 50 लाख सालाना, WPL में RCB से 3.4 करोड़ रुपए मिलते हैं। वो भारत की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर हैं।

46
2025 में हरमनप्रीत कौर की कमाई

वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि कमाई के मामले में भी गर्दा उड़ा दिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 24 से 26 करोड़ रुपए हो गई है। उन्हें भी बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से 50 लाख रुपए प्रति साल मिलते हैं। WPL में मुंबई इंडियंस के लिए 1.8 करोड़ रुपए लेती हैं। वो भारत की दूसरी सबसे अमीर महिला क्रिकेटर हैं।

56
स्मृति मंधाना ब्रांड एंडोर्समेंट

स्मृति मंधाना का कमाई का बड़ा जरिया ब्रांड एंडोर्समेंट भी है। वो Hyundai, State Bank of India, Red Bull, Nike, Herbalife, Wrangler, Hero Motocorp, Gulf Oil, Volini, Rexona, Beta, Boost और PNB Metlife के लिए ब्रांड एंडोर्समेंट का काम करती हैं। इन कंपनीयों से बड़ी रकम लेती हैं।

66
हरमनप्रीत कौर ब्रांड एंडोर्समेंट

हरमनप्रीत कौर भी ब्रांड एंडोर्समेंट के मामले में स्मृति मंधाना से ज्यादा पीछे नहीं हैं। वो Puma, Punjab National Bank, Omaxe, CEAT, Boost, HDFC Life, Asian Paints और Amazon जैसी कंपनियों के साथ काम करती हैं। यहां से उन्हें करोड़ों रुपए मिलते हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories