South Africa vs New Zealand 2nd, semi final: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबले साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार, 5 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड में से जो भी टीम ये मैच जीतेगी वह भारत के साथ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेलेगी।
10:24 PM (IST) Mar 05
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 50 रनों से हरा दिया है। डेविड मिलर ने 67 गेंदो में 100 रनों की नाबाद विस्फोटक पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। उनके अलावा रस्सी वैन डेर ड्यूसेन 69, तेंबा 56, एडम मारकक्रम 31, रयान रिकेलतं 17 रन बनाए। गेंदबाजी में सबसे ज्यादा 3 विकेट मिचेल सैन्टनर ने चटकाए। वहीं, मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स को 2-2 विकेट मिला। माइकल ब्रेसबेल और रचीन रवींद्र ने भी 1-1 विकेट लिए।
10:05 PM (IST) Mar 05
न्यूजीलैंड के खिलाफ डेविड मिलर ने शानदार अर्धशतक लगाया है। यह उनके वनडे करियर का 25वां अर्धशतक है। अभी भी वो टीम के लिए अकेले लड़ रहे हैं।
09:59 PM (IST) Mar 05
न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका का नौवां विकेट 259 के स्कोर पर गिरा दिया है। कगीसो रबाडा 16 रन बनाकर मैट हेनरी के दूसरे शिकार बने हैं। ग्लेन फिलिप्स ने लॉंग ऑन में कमाल का कैच पकड़ा है।
09:39 PM (IST) Mar 05
साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी में 40 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 8 विकेट पर 223 रन है। मिलर 27 और रबाडा 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। मैच जीतने के लिए 57 गेंदों पर 140 रनों की जरूरत है।
09:35 PM (IST) Mar 05
न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 218 रन के स्कोर पर 8 विकेट आउट कर दिए हैं। केशव महाराज 1 रन बनाकर फिलिप्स के दूसरे शिकार बने हैं।
09:29 PM (IST) Mar 05
न्यजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 212 के स्कोर पर सातवां झटका दिया है। मार्को जेनसेन 3 रन बनाकर ग्लेन फिलिप्स के हाथों आउट हुए।
09:15 PM (IST) Mar 05
न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 200 रन के स्कोर पर छठा झटका दिया है। वियान 8 रन बनाकर माइकल ब्रेसबेल के पहले शिकार बने।
09:04 PM (IST) Mar 05
363 का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 189 के स्कोर ओर पांचवां विकेट खो दिया है। एडम मारक्रम 31 रन बनाकर हुए आउट।
08:46 PM (IST) Mar 05
न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को चौथा झटका 167 रनों के स्कोर पर दिया है। विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 3 रन बनाकर मिचेल सैन्टनर के तीसरे शिकार बने हैं।
08:36 PM (IST) Mar 05
न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका का तीसरा विकेट 161 रनों पर गिरा दिया है। ड्यूसेन 69 रन बनाकर मिचेल सैन्टनर के दूसरे शिकार बने हैं।
08:33 PM (IST) Mar 05
साउथ अफ्रीका की पारी में 26 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 2 विकेट पर 157 रन हैं। ड्यूसेन 68 और मारक्रम 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 144 गेंदों पर 206 रनों की जरूरत है।
08:31 PM (IST) Mar 05
363 का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 25.3 ओवर में 150 रन पूरे कर लिए हैं। ड्यूसेन 68 और मारक्रम 9 रन पर खेल रहे हैं।
08:19 PM (IST) Mar 05
न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका 125 रन के स्कोर पर दिया है। तेम्बा बवुमा 56 रन बनाकर मिचेल सैन्टनर के हाथों आउट हुए। केन विलियमसन ने शानदार कैच पकड़ा।
08:17 PM (IST) Mar 05
न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में रस्सी वैन डेर ड्यूसेन ने शानदार अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 51 गेंदों पर हाफ सेंचुरी जड़ी।
08:16 PM (IST) Mar 05
363 रनों का पीछा करते हुए तेंबा और ड्यूसेन के बीच 100 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है। अभी भी दोनों क्रीज पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
08:11 PM (IST) Mar 05
साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी में 20 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 1 विकेट पर 107 रन है। तेंबा 50 और रस्सी वैन डेर ड्यूसेन 38 पर खेल रहे हैं। जीत के लिए 180 गेंदों में 156 रनों की जरूरत है।
08:09 PM (IST) Mar 05
न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बवुमा ने अर्धशतक जड़ा है। अभी भी वो क्रीज पर मौजूद हैं।
08:04 PM (IST) Mar 05
363 रनों का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 100 रन 17.2 ओवर में पूरे कर लिए हैं और अब तक मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।
07:51 PM (IST) Mar 05
न्यूजीलैंड के सामने 363 रनों का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी में 15 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 1 विकेट पर 84 रन है। तेंबा और ड्यूसेन के बीच 65 रनों की साझेदारी हो चुकी है। जीत के लिए 210 गेंदों में 278 रनों की जरूरत है।
07:32 PM (IST) Mar 05
363 का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की पारी में 10 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 1 विकेट पर 56 रन है। तेंबा 25 और ड्यूसेन 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 240 गेंदों में 307 रनों की जरूरत है।
07:29 PM (IST) Mar 05
साउथ अफ्रीका की पारी में 9.2 ओवर में 50 रन पूरे हो चुके हैं। तेंबा ने छक्के ने स्कोर को 52 के पार पहुंचाया।
07:10 PM (IST) Mar 05
साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी में 5 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 1 विकेट पर 24 रन है। तेंबा 3 और रस्सी वैन डेर ड्यूसेन 4 रन पर खेल रहे हैं। मैट हेनरी के 1 विकेट चटकाए।
07:08 PM (IST) Mar 05
363 का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका को पहला झटका लगा है। रियान रिकेलटन 17 रन बनाकर मैट हेनरी के शिकार बने।
06:21 PM (IST) Mar 05
सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 363 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। फाइनल में जाने के लिए अफ्रीका को इतिहास रचना होगा। बल्लेबाजी में रचीन ने 108 और विलियमसन ने 102 रनों की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा ग्लेन फिलिप्स 49, डेरील मिचेल 49, विल यंग 21, माइकल ब्रेसबेल 16 रन बनाए। गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट लिए, जबकि कगीसो रबाडा को 2 विकेट मिला। 1 विकेट वियान ने झटके।
05:56 PM (IST) Mar 05
साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट 314 के स्कोर पर गिरा दिया है। डेरील मिचेल 49 रन बनाकर आउट हुए।
05:53 PM (IST) Mar 05
न्यूजीलैंड की पारी 45.3 ओवर में 300 के पार जा चुका है। अभी भी 27 गेंदों का खेल बाकी है। फिलिप्स और मिचेल ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं।
05:50 PM (IST) Mar 05
न्यूजीलैंड की पारी में 40 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 4 विकेट पर रन है। डेरील मिचेल 48 और ग्लेन फिलिप्स 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
05:34 PM (IST) Mar 05
साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को चौथा झटका दे दिया है। टॉम लेथम 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
05:28 PM (IST) Mar 05
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी में 40 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 3 विकेट पर 252 रन है। विलियमसन 102 और रचीन 108 बनाकर आउट हो चुके हैं। क्रीज पर डेरील मिचेल 17 और टॉम लेथम 1 रन पर खड़े हैं।
05:25 PM (IST) Mar 05
शतक लगाने के तुरंत बाद केन विलियमसन ने अपनी विकेट गंवाई है। 102 रन बनाकर वह वियान के शिकार बने।
05:24 PM (IST) Mar 05
केन विलियमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में शतक लगाया है। यह उनके करियर का 15वां शतक है।
05:00 PM (IST) Mar 05
साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को दूसरा झटका 212 के स्कोर पर दे दिया है। शतकवीर रचीन रवींद्र 108 रन बनाकर कगीसो रबाडा के पहले शिकार बने हैं।
04:53 PM (IST) Mar 05
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने 32 ओवर में 201 रन बना लिए हैं। रचीन 105 और विलियमसन 72 रन पर खेल रहे हैं।
04:52 PM (IST) Mar 05
केन विलियमसन और रचीन रवींद्र ने दूसरे विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी पूरी कर ली है। दोनों अभी क्रीज पर मौजूद हैं।
04:48 PM (IST) Mar 05
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में रचीन रवींद्र ने शानदार 93 गेंदों पर शतक लगाया है। उनके एकदिवसीय करियर का यह पांचवां शतक है।
04:38 PM (IST) Mar 05
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी में 30 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 1 विकेट पर 181 रन है। केन विलियमसन 62 और रचीन रवींद्र 95 पर खेल रहे हैं। कीवी तेजी से बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे हैं।
04:29 PM (IST) Mar 05
साउथ अफ्रीका के खिलाफ केन विलियमसन ने शानदार अर्धशतक लगाया है। अभी भी वो 55 रन बनाकर खेल रहे हैं।
04:20 PM (IST) Mar 05
न्यूजीलैंड की पारी में 25 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 1 विकेट पर 143 रन है। रचीन 80 और केन 39 रन पर खेल रहे हैं।
04:05 PM (IST) Mar 05
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी में 20 ओवर पूरा हो चुके हैं और टीम का स्कोर 1 विकेट पर 113 रन है। रचीन 61 और विलियमसन 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। विल यंग 21 रन बनाकर एनगिडी के शिकार बने।
04:01 PM (IST) Mar 05
साउथ अफ्रीका के खिलाफ रचीन रवींद्र ने अर्धशतक पूरा कर लिया है। अभी भी वो 60 रन बनाकर खेल रहे हैं।