सूर्यकुमार यादव के घर आए बप्पा, पत्नी संग की पूजा-अर्चना...फैंस ने किए दिल जीतने वाले कमेंट्स

Published : Aug 27, 2025, 03:10 PM ISTUpdated : Aug 27, 2025, 03:15 PM IST
SuryaKumar Yadav celebrating Ganesh Chaturthi 2025

सार

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी की शुरुआत होते ही देश भक्ति के रंग में रंग गया है। क्रिकेटर सूर्यकमार यादव ने भी गणपति बप्पा का स्वागत किया है। इसकी तस्वीर उन्होंने शेयर की है। फैंस उनकी तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं। 

Cricketers Celebrate Ganesh Chaturthi 2025: 27 अगस्त से देशभर में गणेश महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। गणपति बप्पा का पावन त्योहार 6 सितंबर तक काफी धूम-धाम से मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस वर्ष भी यह उत्सव अपने संग कई खुशियां लेकर आया है, जिसके रंग में सभी रंग चुके हैं। क्रिकेट जगत में भी गणेश भगवान के आगमन पर खुशी का माहौल है। इसी बीच टीम इंडिया के टी20i कप्तान सूर्यकुमार यादव बप्पा की भक्ति में लीन नजर आए हैं।

सूर्यकमार यादव के घर आए भगवान गणेश

दरअसल, भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने विनायक चतुर्थी के पावन अवसर पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो भक्ति के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ पत्नी देवीशा शेट्टी भी पूजा करती हुईं दिखाई दे रही हैं। उन्होंने गणपति बप्पा को बैठाने के लिए शानदार डेकोरेशन भी कर रखा है। अलग-बगल फूलों से लाजवाब डेकोरेशन किया गया है, जिसमें भगवान गणेश बेहद प्यारे लग रहे हैं। सूर्या और उनकी वाइफ देवीशा दोनों हाथ जोड़कर गणपति से आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं।

सूर्या के पोस्ट पर फैंस का मिल रहा प्यार

सूर्यकुमार यादव के द्वारा गणेश चतुर्थी पर शेयर किए गए इस पोस्ट पर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। कोई गणपति बप्पा मोरया लिख रहा है, तो कोई उनकी जोड़ी को पसंद कर रहा है। इसी बीच एक फैन ने गणपति बप्पा से दोनों के लिए बेबी गर्ल/बेबी बॉय के लिए आशीर्वाद भी मांगा। जी हां, एक फैन ने कमेंट बॉक्स में लिखा "आपके आने वाले बेबी गर्ल या बॉय के लिए प्रार्थना।" इसके अलावा एक और फैन ने लिखा "सूर्य भाऊ कुर्ता खुप भारी आहे" जिसका हिंदी मतलब होता है"सूर्या भाई आपके ऊपर कुर्ता खूब प्यारा लग रहा है।"

ये भी पढ़ें- IPL से रविचंद्रन अश्विन का संन्यास, ये है इतने बड़े फैसले के पीछे की वजह

तिलक वर्मा ने भी गणपति बप्पा का किया स्वागत

सूर्यकुमार यादव के अलावा भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने भी गणेश चतुर्थी का त्योहार सेलिब्रेट किया है। तिलक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैमिली के साथ गणेश भगवान का पूजन करते हुए तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने अपने पोस्ट पर शानदार कैप्शन में लिखा “बप्पा हमें साथ लाते हैं, गणपति बप्पा मोरया। मेरी लाइफ के सबसे महत्वपूर्ण लोगों के साथ यादें।”

ये भी पढ़ें- क्रिकेट जगत में 'गणपति बप्पा मोरया' की उठी गूंज, देखें गणेश चतुर्थी पर खिलाड़ियों की AI तस्वीरें

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 29 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 28th April 2026: RR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 40वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच