1 छक्के 2 महारिकॉर्ड..., सूर्यकुमार यादव रचने जा रहे हैं इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार मौका

Published : Jan 30, 2026, 12:30 PM IST

Suryakumar Yadav Upcoming Record: टीम इंडिया के T20i कप्तान सूर्यकुमार यादव अपने पुराने फॉर्म में वापस लौट चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दो लगातार अर्धशतकीय पारी खेल कर उन्होंने वापसी का ऐलान कर दिया है। 5वें मुकाबले में उनके सामने बड़ा रिकॉर्ड है। 

PREV
15
सूर्यकुमार यादव फॉर्म में लौटे

भारतीय T20i कैप्टन सूर्यकुमार यादव बीते कुछ समय से अपने बल्ले से रन नहीं बना रहे थे, जिसके चलते लगातार उनकी आलोचना हो रही थी, लेकिन अब वो बदल चुका है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दो लगातार मुकाबलों में लाजवाब अर्धशतकीय पारी खेल कर सूर्य ने अपनी फॉर्म में दोबारा वापसी का ऐलान कर दिया। इस दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड भी बना दिए। रायपुर में गर्दा उड़ाया, उसके बाद गुवाहाटी में गदर मचाया।

25
पांचवें टी20i में करेंगे कारनामा

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में जिस तरह से उनका बल्ला उगल रहा है, उसने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो दुनिया के खूंखार टी20i बल्लेबाज क्यों कहे जाते हैं। अब वो शनिवार 31 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवा T20 मुकाबला खेलने के लिए उतरेंगे, इस दौरान वह T20 इंटरनेशनल में दो नया रिकार्ड बनाने के करीब होंगे। सिर्फ एक छक्का लगाते ही वह महारिकॉर्ड बनाएंगे। कीवी के सामने चौथे मैच में उनके पास यह करने का मौका था, लेकिन वो असफल रहे।

35
नंबर 4 पर सबसे ज्यादा छक्के

T20 क्रिकेट में नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभी तक कुल 199 छक्के लगाए हैं। इसका मतलब की 200 के आंकड़े को छूने के लिए उन्हें सिर्फ एक और छक्के लगाने की जरूरत है। अगर सूर्यकुमार यादव 5 में T20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक छक्का लगा देते हैं, तो वह नंबर 4 पर 200 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। मिडिल ऑर्डर में वह टीम इंडिया को एक मजबूत स्थिति देते हैं।

45
बतौर कप्तान रचेंगे इतिहास

इसके अलावा सूर्यकुमार यादव बतौर कप्तान भी न्यूजीलैंड खिलाफ 5वें T20 मुकाबले में एक नया रिकार्ड बनाने जा रहे हैं। T20 इंटरनेशनल में अभी तक उनके नाम बतौर कप्तान 49 छक्के दर्ज हो चुके हैं। यानी कि 50 छक्के लगाने से वह सिर्फ एक कदम की दूरी पर खड़े हैं। यदि वह ऐसा करने में सफल हो जाते हैं, तो वह उपलब्धि उनके लिए बहुत बड़ी हो जाएगी। सूर्य बताओ और कप्तान T20 इंटरनेशनल में छक्कों की हाफ सेंचुरी जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में आ जाएंगे।

55
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन

अभी तक चार T20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में लाजवाब प्रदर्शन करके दिखाया है। उन्होंने चार इनिंग में 89.50 की औसत और 179.47 के स्ट्राइक रेट से 179 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से पहले मुकाबले में (22 गेंद 33 रन), दूसरे में (37 गेंद 82 रन)*, तीसरे में (26 गेंद 56 रन)* और चौथे टी20 में (8 गेंद 8 रन) निकले हैं। वो अपने पुराने अंदाज में मैदान के चारों तरफ शॉट खेलने में सफल हो रहे हैं, जो उनकी वापसी का एक बड़ा उदाहरण भी है।

Read more Photos on

Recommended Stories