
Suryakumar Yadav with wife Video: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर गरजा है। अब तक उन्होंने एक से बढ़कर एक मैच विनिंग पारियां खेली हैं। पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने 30 गेंदों पर नाबाद 68 रनों की पारी खेली और मैच जितवाया। सूर्या क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। उनकी पत्नी देवीशा शेट्टी को भी हमेशा सूर्या के साथ देखा जाता है। आईपीएल के लगभग सभी मुकाबलों में सूर्या की बीवी स्टेडियम में मैच देखने जाती हैं और अपने पति को सपोर्ट करती हैं। इसी बीच अब देवीशा और सूर्यकुमार एक अलग ही धुन में नजर आए हैं। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
दरअसल, मंगलवार को देवीशा शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो सूर्या के साथ फिल्मी स्टाइल में नजर आ रही हैं। उनका अंदाज और स्टाइल लोगों को अपना दीवाना बना रहा है। सूर्यकूमार यादव अपनी पत्नी के साथ बॉलीवुड हिंदी फिल्म नायक को रीक्रिएट करने में लगे हैं। वीडियो में आप भी देख सकते हैं, कि किस तरह से सूर्या अनिल कपूर के एक बेस्ट सीन को शूट करने में लगे हुए हैं। इसके अलावा उनकी पत्नी देवीशा ने रानी मुखर्जी का रोल निभाया है। दोनों का वीडियो फैंस को 440 वोल्ट का झटका दे रहा है। देवीशा ने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा कि “ जस्ट हाउ वी रोल।”
देवीशा शेट्टी और सूर्यकुमार यादव के इस वीडियो पर फैंस लगातार लाइक्स और कमेंट्स करने में लगे हुए हैं। इसी बीच एक यूजर ने कमेंट ने कहा है, कि "सूर्या भाई को देख ऐसा लग रहा है, कि बॉलीवुड वालों का करियर खतरे में है।" दूसरे यूजर ने कहा है "अपना भाई पूरी तरह से फिल्मी है।" तीसरे ने कमेंट किया "सूर्या भाऊ भाभी तो गुस्सा हो गई अब क्या करोगे आप।" चौथे ने टाइप कर लिखा "सूर्या भाऊ चमक रहे हो।" इसके अलावा भी कई अन्य यूजर्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं, कुछ उनकी पत्नी की खूबसूरती की तारीफ भी कर रहे हैं।
सूर्यकुमार यादव की पत्नी देवीशा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव नजर आती हैं। वह अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। उनके 699k फॉलोअर्स भी हैं। जबकि 468 लोगों को वो खुद फॉलो कर रही हैं। देवीशा पेशे से एक क्लासिकल डांसर हैं। उनकी असली पहचान डांस ही है। मुंबई में वो बच्चों को डांस भी सिखाती हैं।