T20 Cricket Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाज तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। इस फॉर्मेट में चौकों और छक्कों की अहम भूमिका होती है। टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली 5 टीमें कौन सी है आइए जानते हैं...
भारतीय टीम इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। भारत के कई बल्लेबाज अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं। रोहित शर्मा से लेकर मौजूद खिलाड़ी जैसे अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों ने टी20 क्रिकेट में कई शानदार पारियां खेली हैं। इन बल्लेबाजों के बड़े शॉट टीम को तेजी से रन बनाने में मदद करते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, भारत के नाम टी20 इंटरनेशनल में 2029 छक्के दर्ज हैं।
25
2. वेस्टइंडीज- 2026 छक्के
वेस्टइंडीज की टीम अपनी पावर हिटिंग के लिए दुनिया भर में जानी जाती है। इस टीम के बल्लेबाज लंबे लंबे छक्के लगाने की क्षमता रखते हैं। क्रिस गेल, आंद्रे रसेल और निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ियों ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से खास पहचान बनाई है। वेस्टइंडीज के नाम 2026 छक्के हैं। इस तरह, वह भारत से केवल तीन छक्के पीछे है।
न्यूजीलैंड की टीम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। टीम के बल्लेबाज जरूरत के मुताबिक तेजी से रन बनाने और बड़े शॉट लगाने की कोशिश करते हैं। आंकड़ों के अनुसार, न्यूजीलैंड ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक 1595 छक्के लगाए हैं।
45
4. पाकिस्तान- 1507 छक्के
पाकिस्तान की टीम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। उसके बल्लेबाज भी बड़े शॉट लगाने और तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान के नाम टी20 इंटरनेशनल में 1507 छक्के दर्ज हैं।
55
5. साउथ अफ्रीका- 1407 छक्के
साउथ अफ्रीका इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। टीम में ऐसे कई बल्लेबाज रहे हैं, जो अपनी ताकतवर बल्लेबाजी से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, साउथ अफ्रीका ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक 1407 छक्के लगाए हैं।