T20 World Cup 2024 : भारतीय टीम की शानदार जीत, न्यूयार्क में चौके छक्के मारकर अमेरिका को हराया

Published : Jun 12, 2024, 11:35 PM ISTUpdated : Jun 12, 2024, 11:51 PM IST
india vs usa t20 world cup

सार

न्यूयार्क के नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत ने अमेरिका को हराकर शानदार जीत दर्ज कराई है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। जिसमें 15 ओवर के बाद भारतीय टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर जीत का सेहरा पहना। 

न्यूयार्क. भारत और अमेरिका के बीच न्यूयार्क में हुआ मैच बुधवार को काफी रोमांचक रहा। अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को 111 रन का टारगेट दिया। करीब 15 ओवर तक मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा। हालात यह थे कि 30 गेंद पर 35 रन का टारगेट था। ऐसे में जीत काफी चुनौतीपूर्ण लग रही थी। लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने अंतिम ओवरों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जमकर चौके छक्के लगाए। जिससे भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की। इसी के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में शामिल हो गया है।

इंडिया और अमेरिका के बीच शानदार मुकाबला

न्यूयार्क के नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2024 चल रहा है। बुधवार को इंडिया और अमेरिका के बीच शानदार मुकाबला हुआ। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी नहीं करते हुए गेंदबाजी को चुना। वहीं अमेरिका ने पहले बल्ले बाजी करते हुए 110 रन बनाकर जीत के लिए भारत को 110 रनों का टारगेट दिया।

अमेरिका में जानिये किसने बनाए कितने रन

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 25 वें मुकाबले में बुधवार को अमेरिका ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 110 रन बनाए। जिसमें अमेरिका के नितीश कुमार ने सबसे अधिक 27 रन बनाए, वहीं स्टीवन टेलर ने 24 रन बनाए। अमेरिका से इस मैच में स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर, एंड्रीज गॉस, आरोन जोन्स, नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, शैडली वैन, शल्कविक, जसदीप सिंह, सौरभ नेत्रावलकर और अली खाने ने बेहतर प्रदर्शन किया।

पहली गेंद पर आउट हो गए विराट कोहली

भारतीय टीम की शुरुआत बहुत खराब ढंग से हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली बगैर रन बनाए पहली ही गेंद पर आउट हो गए। कहा जा रहा है कि टी 20 विश्व कप में ऐसा पहली बार हुआ है। जब विराट बगैर खाता खोले आउट हो गए हैं। अमेरिका के गेंदबाज और भारतीय मूल के सौरभ नेत्रावलकर ने ये विकेट लिया है। ये मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा। टीम इंडिया के पास विकेट तो काफी बचे थे। लेकिन 15 ओवर तक भी रन रेट काफी गिरा हुआ था। लेकिन 16 वें ओवर के बाद टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया और रनों की बारिश कर दी। जिससे 76 रन के बाद एक के बाद एक चौके छक्के मारने से कब रनों ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया पता ही नहीं चला और टीम इंडिया 20 ओवर खत्म होने से पहले ही जीत गई।

PREV

Recommended Stories

MI vs RR: गुवाहाटी पहुंचे हार्दिक पांड्या! क्या सूर्या से वापस लेंगे कप्तानी? प्लेइंग-11 ने बढ़ाई टेंशन
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 7th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल