EXPLAINED: क्या भारत-अफगानिस्तान टी20 विश्व कप 2024 सुपर 8 मैच के लिए है रिजर्व डे, बारिश हुई तो क्या होगा

Published : Jun 20, 2024, 03:02 PM ISTUpdated : Jun 21, 2024, 10:33 AM IST
Kensington Oval

सार

टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 मैच में भारत-अफगानिस्तान के बीच मुकाबला होने वाला है। इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है। बारिश होने से अगर मैच धुला तो दोनों टीमों के बीच अंक बांट दिए जाएंगे। 

खेल डेस्क। टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) के सुपर 8 मैच में गुरुवार को भारत-अफगानिस्तान के बीच मैच होने वाला है। भारतीय टीम अपने अच्छे फॉर्म को जारी रखने की उम्मीद कर रही है। टी20 विश्व कप 2024 में भारत को अभी तक हार नहीं मिली है।

कनाडा के खिलाफ भारत का आखिरी मैच बारिश के कारण धुल गया था। रोहित शर्मा और उनकी टीम को उम्मीद होगी कि बारबाडोस के ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में होने वाला पहला सुपर 8 मैच बारिश के कारण नहीं धुले। लोग सोच रहे हैं कि अगर बारिश हुई तो क्या कोई रिजर्व डे रखा गया है।

टी-20 वर्ल्ड कप के नियमों के अनुसार 26 जून को होने वाले पहले सेमीफाइनल और 29 जून को होने वाले फाइनल के लिए ही रिजर्व डे रखे गए हैं। इससे पहले होने वाले सुपर 8 मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है। अगर बारिश के चलते भारत-अफगानिस्तान के बीच मैच नहीं होता है तो दोनों देशों के बीच 1-1 अंक बांट दिया जाएगा।

हालांकि अच्छी खबर यह है कि बारिश के चलते मैच धुल जाने की संभावना बेहद कम है। Accuweather.com के अनुसार बारबाडोस के आसमान पर 39% बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना केवल 3% है। इसलिए उम्मीद है कि बिना किसी बाधा के भारत और अफगानिस्तान का मैच हो पाएगा। बादल छाए रहने से तेज गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है।

क्या कुलदीप यादव सुपर 8 में खेलेंगे?

आज होने वाले मैच में लोगों की नजर कुलदीप यादव पर है। सवाल किए जा रहे हैं कि क्या उन्हें खेलने का मौका दिया जाएगा। वेस्टइंडीज में परिस्थितियां स्पिन के अनुकूल होती है, जिससे कुलदीप के खेलने की संभावना अधिक है। उन्होंने एक दिन पहले नेट्स पर काफी गेंदबाजी की है।

यह भी पढ़ें- T20 WC में पाक की हार से बौखलाए पाकिस्तानी खिलाड़ी, फैंस से की हाथापाई, कहा- तू इंडियन होगा, बाप को गाली दे रहा...

रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल के रूप में चार ऑलराउंडरों को शामिल कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो बल्लेबाजी नंबर 8 तक पहुंच जाएगी। ऐसी स्थिति में अगर कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है तो पेसरों में से एक को बाहर किया जा सकता है। ऐसा हुआ तो मोहम्मद सिराज को बाहर किया जा सकता है।

PREV

Recommended Stories

हैमिल्टन में Team India का तूफानी क्रेज! ऑकलैंड से पहुंचे फैंस, बोले आज इंडिया जीतेगा
IND vs NZ 5th T20: फ्री में मैच देखने का पूरा जुगाड़? जानिए Jio, Airtel और Vi के 3 बेस्ट रिचार्ज प्लान