T20 World Cup 2024: सारी जिंदगी याद रहेगी 2024 की ये 10 तस्वीरें, कोई भूल नहीं पाएगा

Published : Jul 05, 2024, 03:58 PM ISTUpdated : Jul 05, 2024, 04:02 PM IST

मुंबई। टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) जीतने के बाद टीम इंडिया (Team India) ने गुरुवार शाम को मुंबई में विक्ट्री परेड किया। कप्तान रोहित शर्मा और उनकी टीम खुली छत वाली बस पर सवार हुए। इस दौरान सड़क पर जन सैलाब उमड़ा, हर जगह लोग ही लोग थे। 

PREV
110

कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 बेहद खास था। ट्रॉफी जीतने के बाद दोनों ने टी20आई से संन्यास ले लिया।

210

यह तस्वीर मुंबई के मरीन ड्राइव की है। टीम इंडिया के विक्ट्री परेड के दौरान यहां जन सैलाब उमड़ पड़ा था।

310

कप्तान रोहित शर्मा ने परेड के दौरान कुछ इस तरह लोगों को टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी दिखाई।

410

टीम इंडिया के विक्ट्री परेड के लिए एक डबल डेकर बस को खासतौर पर तैयार किया गया था। बस की छत खुली हुई थी। उसपर चैंपियंस 2024 लिखा हुआ था।

510

टी20 वर्ल्ड कप 2024 तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए बेहद खास था। विरोधी टीम के बल्लेबाजों पर उनका खौफ साफ दिखा। उन्हें मैन ऑफ द सीरीज सम्मान मिला।

610

यह तस्वीर विक्ट्री परेड के दौरान की है। बस पर सवार भारतीय खिलाड़ी इसी तरह जश्न मनाते हुए वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे।

710

कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतना बेहद खास था। इसके बाद राहुल द्रविड़ का कोच के रूप में कार्यकाल पूरा हो गया।

810

इस तस्वीर में आप बस पर सवार भारतीय खिलाड़ियों को देख सकते हैं। नीचे सड़क पर लोग ही लोग नजर आ रहे थे।

910

मरीन ड्राइव पर टीम इंडिया के जश्न में शामिल होने आए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कोई तिरंगा झंडा लिए हुए था तो कोई रोहित व विराट के कटआउट।

1010

टीम इंडिया का विक्ट्री परेड मरीन ड्राइव से शुरू हुआ। यहां इतने लोग जुटे कि सड़क पर पैर रखने तक की जगह नहीं थी।

Recommended Stories