T20 में अब कौन ले सकता है रोहित शर्मा-विराट कोहली की जगह, ये 6 खिलाड़ी हैं रेस में

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली ने (Virat Kohli) ने T20I से संन्यास ले लिया है। अब नजर इस बात है कि कौन से खिलाड़ी इनकी जगह लेते हैं।

Vivek Kumar | Published : Jul 6, 2024 6:57 AM IST / Updated: Jul 06 2024, 12:31 PM IST

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने T20I से संन्यास ले लिया है। अब खेल प्रेमियों की नजर इस बात है कि इन दोनों महान खिलाड़ियों की जगह कौन से खिलाड़ी लेंगे। इसके लिए यशस्वी जायसवाल से लेकर शुभमन गिल तक कई बल्लेबाजों पर लोगों की नजर है।

यशस्वी जायसवाल:  यशस्वी जायसवाल ने 17 T20I मैच खेलकर 502 रन बनाए हैं। उनका औसत 33.46 और स्ट्राइक-रेट 161.93 है। उच्चतम स्कोर 100 है। यशस्वी विस्फोटक बल्लेबाज हैं। वह टीम को तेज शुरुआत दिलाते हैं। अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने एक साल से भी कम समय में खुद को अच्छे ओपनर के रूप में स्थापित किया है।

Latest Videos

शुभमन गिल: शुभमन गिल 14 T20I मैच खेलकर 335 रन बनाए हैं। उनका औसत 25.76 और स्ट्राइक-रेट 147.57 है। शुभमन का अधिकतम स्कोर 126 नाबाद है। 2023 क्रिकेट विश्व कप में वह रोहित शर्मा के सलामी जोड़ीदार थे।

अभिषेक शर्मा: अभिषेक शर्मा ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। वह 2018 में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे। अभिषेक अपने आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल में अभिषेक ने ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड के साथ मिलकर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए कई मैच में धमाकेदार शुरुआत की थी। उन्होंने 16 मैचों में 204.21 की शानदार स्ट्राइक रेट से 484 रन बनाए थे।

केएल राहुल: केएल राहुल लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा हैं। उन्होंने 72 T20I में 37.75 की औसत से 2265 रन बनाए हैं। इस दौरान स्ट्राइक रेट 139.12 रहा है। केएल राहुल का अधिकतम स्कोर 110 नाबाद है। रोहित और कोहली के संन्यास लेने के बाद राहुल टॉप ऑर्डर में भारत के सबसे अनुभवी बल्लेबाज हैं।

रुतुराज गायकवाड़: रुतुराज गायकवाड़ का आईपीएल 2024 शानदार गुजरा है। रुतुराज ने 19 T20I खेले हैं। उन्होंने 35.71 के औसत से 500 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक-रेट 140.05 और उच्चतम स्कोर 123 नाबाद है।

यह भी पढ़ें- "कॉन्फिडेंस नहीं था"...PM Modi के सामने विराट कोहली ने खोला 'फाइनल राज'-WATCH VIDEO

ईशान किशन: बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन अच्छे ओपनर हैं। उन्होंने 32 T20I खेले हैं। ईशान ने 25.67 की औसत से 796 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक-रेट 124.37 और उच्चतम स्कोर 89 है। वह विकेट कीपिंग भी करते हैं।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: सारी जिंदगी याद रहेगी 2024 की ये 10 तस्वीरें, कोई भूल नहीं पाएगा

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024