क्या आईसीसी PCB की शर्तें मानेगा?
PCB की भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज की मांग ICC के सामने अजीब लग रही है। ICC सिर्फ मध्यस्थ बन सकता है, सीरीज शुरू करने या रोकने का अधिकार सरकारों के पास है। वहीं, एशिया कप 2025 के बाद भारत ने पाक खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। पीसीबी चाहता है कि भविष्य में ऐसे हालात न हों। ICC के CEO संजोग गुप्ता और डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा पाकिस्तान से लगातार बातचीत कर रहे हैं। बांग्लादेश भी ICC से मुआवजा मांग सकता है, जिसमें पाकिस्तान संधि में मदद करेगा।