रणजी ट्रॉफी ने दिया फायदा, इमोशनल हुए सिराज
मैच के बाद सिराज ने बताया कि रणजी ट्रॉफी ने यहां बहुत मदद की। उन्होंने कहा, 'रणजी के बाद सीधे यहां आया था। विकेट देख कर समझ गया कि नई गेंद आसानी से बल्ले पर नहीं आएगी। इसलिए विकेट टू विकेट गेंदबाजी का प्लान बनाया।' यही प्लान काम कर गया। ऊपरवाले ने 24 घंटे में किस्मत बदल दी।' प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिराज थोड़े इमोशनल दिखे। उन्होंने कहा, 'मैं फैमिली के साथ समय बिता रहा था। तभी ट्रेनर का मैसेज आया। मैंने मजाक में कहा, अभी मैसेज मत करो, आराम कर रहा हूं। लेकिन ऊपरवाले ने 24 घंटे में सब बदल दिया।'