India vs USA Match Update: 7 फरवरी से T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो गया है। इस वर्ल्ड कप में पहली बार भारतीय टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना खेलती हुई नजर आएगी।

India vs USA T20 WC 2026 Match: शनिवार, 7 फरवरी से T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है। ग्रुप स्टेज में हर दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे। डिफेंडिंग चैंपियन भारत अपना टाइटल बचाने के लिए आज ही मैदान पर उतरेगा। उसका पहला मुकाबला अमेरिका से है। ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यूएसए की टीम में भी ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जो भारतीय टीम के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। खासकर लेफ्ट आर्मर सौरभ नेत्रावलकर भारतीय बैटर्स के लिए बड़ी चुनौती हो सकते हैं। उन्होंने पिछले वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली को पावर प्ले के अंदर ही आउट किया था।

भारत और अमेरिका के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और अमेरिका के T20 रिकॉर्ड की बात की जाए, तो दोनों टीमों के बीच अब तक केवल एक ही मैच खेला गया है, जो पिछला T20 वर्ल्ड कप था। जिसमें भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। उस मैच में अमेरिका ने भारत को केवल 111 रनों का टारगेट दिया था। हालांकि, यूएसए के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रावलकर ने अपने पहले ही स्पेल में विराट कोहली और रोहित शर्मा को पवेलियन भेज दिया था। उसके बाद भारत ने 7 विकेट से ये मैच अपने नाम किया था।

और पढे़ं- Who Won Yesterday’s Cricket Match, Ind vs Eng: कल का मैच कौन जीता, U-19 Result भारत vs इंग्लैंड

कब-कहां देखें भारत बनाम अमेरिका मैच

भारत और अमेरिका के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप स्टेज मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसके अलावा एशियानेट हिंदी की वेबसाइट पर भी आपको मैच से जुड़े ताजा अपडेट मिलेंगे।

भारत की सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की सबसे बड़ी ताकत उसका बैटिंग ऑर्डर है। नंबर 8 तक के बल्लेबाज बैटिंग करने में माहिर हैं। शुरुआत में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन, फिर तिलक वर्मा और कैप्टन सूर्यकुमार यादव इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी नंबर 8 तक बल्लेबाजी कर सकते हैं। वहीं, गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह के साथ मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव भी हैं। तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज से भी भारतीय टीम को मजबूती मिलेगी। वहीं, भारत की कमजोरी की बात की जाए तो हर्षित राणा हाल ही में चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए, ऐसे में उनकी कमी खल सकती है। पिछली कुछ सीरीज में स्पिनर्स के सामने भारतीय बैटर्स का स्ट्राइक रेट कम रहा है, ऐसे में इस दिशा में भारत को काम करने की जरूरत है।

ये भी पढे़ं- टी20 वर्ल्ड कप के 5 अटूट रिकॉर्ड, एक का तोड़ पाना बल्लेबाजों के लिए है सिर्फ सपना

भारत और अमेरिका की संभावित प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

अमेरिका: सैतेजा मुक्कामाला, एंड्रीज गौस, शायन जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान और सौरभ नेत्रवलकर।