IND vs SA: क्या इस प्लेयर को बाहर रखना टीम इंडिया को पड़ा भारी, असिस्टेंट कोच का बड़ा खुलासा

Published : Feb 23, 2026, 02:55 PM IST
ind vs sa match analysis

सार

T20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराया। हार के बाद टीम इंडिया के सिलेक्शन पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच, असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशेट ने अक्षर पटेल को बाहर रखने की वजह का खुलासा किया।

SA vs IND Super 8 Defeat: T20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका से 76 रन की करारी हार के बाद भारत के असिस्टेंट कोच Ryan ten Doeschate (रयान टेन डोएशेट) ने टीम चयन को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने मैच में अक्षर पटेल को न खिलाने को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। बता दें कि भारत को मिली इस हार से अब उसका सेमीफाइनल का सफर बेहद कठिन हो गया है।

अक्षर पटेल को क्यों किया मैच से बाहर?

टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशेट के मुताबिक, प्लेइंग XI तय करने से पहले टीम मैनेजमेंट ने लंबी चर्चा की थी। इस दौरान वाइस-कैप्टन अक्षर पटेल को बाहर रखने का फैसला पूरी तरह टैक्टिकल था और टीम बैलेंस को ध्यान में रखकर लिया गया था।

प्लेइंग XI पर लंबी चर्चा, कॉम्बिनेशन पर गहरा मंथन

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में टेन डोएशेट ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से टीम कॉम्बिनेशन पर काफी विचार किया जा रहा था। टीम ने खासतौर पर मिडिल ओवर्स के मैच-अप को ध्यान में रखते हुए बॉलिंग प्लान तैयार किया था। हमने सोचा कि क्या एक अतिरिक्त बैटर खिलाया जाए या एक और बॉलर शामिल किया जाए। उस समय हमें लगा कि आठवें बल्लेबाज के तौर पर रिंकू की जरूरत है। फैसला उसी आधार पर लिया गया।

वाशिंगटन सुंदर को क्यों मिली जगह?

टीम ने वैरायटी और पावर प्ले में मजबूती लाने के लिए वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया। टेन डोएशेट ने साफ किया कि इस फैसले का मतलब यह नहीं है कि अक्षर पटेल की अहमियत कम हो गई है। उन्होंने कहा, अक्षर की लीडरशिप और टीम में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। लेकिन हमें 15 खिलाड़ियों में से 11 चुनने होते हैं और यह हर हफ्ते मुश्किल हो रहा है।

IPL प्रदर्शन पर कोच का जवाब

जब उनसे पूछा गया कि सुंदर को IPL में ज्यादा मौके नहीं मिले, तो उन्होंने कहा कि IPL टीम का कॉम्बिनेशन अलग होता है। उन्होंने बताया कि वे सुंदर को भारतीय टीम में उनके प्रदर्शन के आधार पर आंकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि T20I में पावर प्ले के दौरान सुंदर की गेंदबाजी टीम की रणनीति का अहम हिस्सा थी। टीम तीन मुख्य गेंदबाजों के साथ उतरी थी और सुंदर को पावर प्ले में उपयोग करने की योजना थी।

लेफ्ट-हैंडर्स के खिलाफ थी खास रणनीति

टेन डोएशेट ने बताया कि टीम को लगा कि साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे बड़ा खतरा लेफ्ट-हैंडर्स से आएगा। उन्होंने विशेष रूप से क्विंटन डिकॉक, रयान रिकेल्टन और डेविड मिलर का जिक्र करते हुए कहा कि हमने ऐसा खिलाड़ी सिलेक्ट किया, जो पावर प्ले में गेंदबाजी कर सके। अगर मैच की स्थिति अलग होती, तो अक्षर को खिलाया जाता।

मैच का हाल: मिलर-ब्रेविस की साझेदारी ने बदला गेम

मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 187/7 रन बनाए। डेविड मिलर (63) और डेवाल्ड ब्रेविस (45) ने चौथे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की। ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 44 रन जोड़े। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह (3/15), अर्शदीप सिंह (2/28), वरुण चक्रवर्ती (1/47) और शिवम दुबे (1/32) ने विकेट लिए।

भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप

188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रन पर सिमट गई। कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान एडेन मार्करम (1/5), मार्को जेनसन (4/22), केशव महाराज (3/24) और कॉर्बिन बॉश (2/12) ने शानदार गेंदबाजी की।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 26 April 2026, आज सुपर संडे में डबल धमाका! जानिए शेड्यूल और ग्राउंड रिकॉर्ड्स
Who Won Yesterday’s Cricket Match, RR vs SRH & DC vs PBKS Result: कल का मैच कौन जीता? IPL में टूटा सबसे बड़ा रिकॉर्ड